शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..       🌟 आज का राशिफल: 15 दिसंबर 2025 — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल ।🌟       कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत हाल       शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम       छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं       वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल

हिमाचल में "ट्रांसफर बना धंधा, कार्यकर्ता बने दलाल: मंत्री चंद्र कुमार का सिस्टम पर सीधा हमला" बोले - कार्यकर्ता जनसेवा छोड़ सौदेबाजी में लगे हैं"..

June 19, 2025 01:28 PM

हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सक्रिय ट्रांसफर माफिया पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीरज भारती की नाराजगी ट्रांसफर को लेकर थी लेकिन इस्तीफे की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया है।

शिमला: मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफर और एडजस्टमेंट को कुछ लोगों और कार्यकर्ताओं ने 'पेशा' बना लिया है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। खासकर शिक्षा विभाग में तो हालात बेहद गंभीर हैं, जहां ट्रांसफर माफिया सक्रिय हैं और विभाग "पिंडौरा बॉक्स" बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर सख्त लगाम लगानी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके स्वयं के विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ कार्यकर्ता ट्रांसफर के काम में लगे हुए हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता जनसेवा नहीं बल्कि ट्रांसफर के जरिए लाभ लेना है। चंद्र कुमार ने बताया कि कई बार ट्रांसफर पॉलिसी बनाने की बात हुई लेकिन अब तक कोई ठोस नीति लागू नहीं हो पाई है।

नीरज भारती द्वारा इस्तीफे की बात कहे जाने पर चंद्र कुमार ने कहा कि यह नाराजगी ट्रांसफर माफिया को लेकर थी, लेकिन मुख्यमंत्री से बातचीत में मामला शांतिपूर्वक हल हो गया है।

"प्रदेश में ट्रांसफर को पेशा बना लिया गया है। शिक्षा विभाग ट्रांसफर का पिंडौरा बॉक्स बन गया है।"— चंद्र कुमार, कृषि एवं पशुपालन मंत्री

आपदा राहत पर भी केंद्र को घेरा:

इसके साथ ही चंद्र कुमार ने वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दी गई 2006 करोड़ की राहत राशि को “ऊंट के मुंह में जीरा” बताया। उन्होंने कहा कि नुकसान का जो आंकलन किया गया था, उसकी तुलना में यह राशि बहुत ही कम है।

"केंद्र की राहत राशि ऊंट के मुंह में जीरा है। राज्य को इससे कहीं अधिक सहायता की जरूरत थी।"— चंद्र कुमार, कृषि एवं पशुपालन मंत्री

 डिस्क्लेमर:- यह समाचार कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के सार्वजनिक बयानों और प्रेस ब्रीफिंग पर आधारित है। इसमें व्यक्त किए गए विचार संबंधित व्यक्ति के निजी विचार हैं। "himdarshan.com" किसी भी प्रकार की राजनीतिक या व्यक्तिगत टिप्पणी की पुष्टि नहीं करता। समाचार का उद्देश्य मात्र सूचना प्रदान करना है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..

कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम

छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं

वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..