Saturday | October 24, 2026
आज का राशिफल (23 अक्टूबर): जानें करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आपका दिन       आज का पंचांग, 23 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूजा का महत्व       शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026; ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायदेवता शनि की चाल से पलट सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भाग्य       दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख की फीस और वीआईपी खर्च, मंत्री सुबोध उनियाल का कड़ा पलटवार- 'तबीयत खराब थी तो मंच पर आकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया?'       अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील       हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त      

देश/विदेश

दिल्ली में राहत: अब 10-15 साल पुरानी कारों को नहीं रोकेगा कोई, सरकार ने हटाया बैन, क्या था सरकार का पहले का फैसला ? पढ़ें पूरी खबर..

July 04, 2025 09:49 PM
Om Prakash Thakur

दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुरानी गाड़ियों के मालिकों को राहत देते हुए सरकार ने इन वाहनों पर ईंधन बैन का फैसला वापस ले लिया है। अब राजधानी के पेट्रोल पंपों पर पुरानी कारों को भी बिना रोकटोक ईंधन मिलेगा और उन्हें सीज नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली: (HD News); राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10-15 साल पुरानी कार चलाने वालों के लिए गुड न्यूज सामने आई है। CM रेखा गुप्ता की सरकार ने पुरानी कार वालों को राहत देते हुए इन पर बैन लगाने का फैसला वापस ले लिया है। पेट्रोल पंपों पर अब पुरानी कार को भी ईंधन मिलेगा। पेट्रोल पंपों पर अब पुरानी कार सीज नहीं होंगी। अब उम्र के आधार पर कारों पर बैन नहीं लगेगा। आपको बता दें कि गाड़ियों पर बैन लगाने और उन्हें पंपों पर ईंधन न देने के फैसले को लेकर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

पुरानी गाड़ियों को सीज नहीं किया जाएगा

पुरानी कार को लेकर फैसले पर दिल्ली सरकार ने U टर्न ले लिया है। दिल्ली में अब पुरानी कार बेकार नहीं होगी बल्कि वो दौड़ेगी क्योंकि रेखा गुप्ता सरकार ने 1 जुलाई से लागू फैसलों को वापस ले लिया है। यानी अब पेट्रोल पंपों पर 10 साल पुरानी डीजल कार और 15 साल पुरानी पेट्रोल कार को भी ईंधन मिलेगा। साथ ही दिल्ली सरकार ने इस बात का भी फैसला लिया है कि पेट्रोल पंपों पर अब पुरानी गाड़ियों को सीज नहीं किया जाएगा।

फिर किस आधार पर होगी वाहनों पर कार्रवाई ?

CM रेखा गुप्ता की सरकार द्वारा पुरानी कारों पर बैन के फैसले को वापस लेने के बाद पेट्रोल पंपों पर अब पुरानी कार को भी ईंधन मिलेगा। अब उम्र के आधार पर कारों पर बैन नहीं लगेगा। कारों पर पॉल्यूशन के आधार पर कार्रवाई होगी। 10 साल से पुरानी डीजल कार, 15 साल से पुरानी पेट्रोल कार और 15 साल से पुरानी स्कूटी, मोटरसाइकिल को भी पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिलेगा।

क्या था सरकार का पहले का फैसला?

दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए 1 जुलाई से नया नियम लागू हुआ था जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन देने पर बैन लगा दिया था। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए गए थे। हालांकि, 2 दिन बाद ही दिल्ली सरकार को ये फैसला वापस लेना पड़ा है।


दिल्ली सरकार ने नागरिकों की नाराजगी और व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए पुराने वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है। अब वाहनों की उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि उनके पॉल्यूशन लेवल के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला लाखों वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और भविष्य में वाहन नियमों को लेकर सरकार से व्यवहारिक दृष्टिकोण की उम्मीद की जा सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय

शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..