!!🍒!! राशिफल !! 🍒!! 19 जुलाई 2025
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ रुके हुए कामों को पूर करने के लिए बेहतर होगा। पूरे जोश में रहने वाले हो जिसके कारण कुछ नया करने का दिल करेगा, चाहे काम में हो या लाइफ में। थोड़ी टेंशन भी हो सकती है, लेकिन आप उसे स्मार्टली हैंडल कर लोगे। लोग आपके आइडिया को नोटिस करेंगे। काम में जोश तो होगा लेकिन होश भी रहे क्योंकि आप अपनी जिद में कुछ गलतियों को दोहरा सकते हैं। जो प्लानिंग पिछले दिनों से चल रही थी अब उसे एक्जिक्यूट करने का टाइम है। ऑफिस में आपके कॉन्फिडेंस की तारीफ हो सकती है। पैसे के मैटर के चलते थोड़ा अलर्ट रहना होगा चाहे खर्चे अचानक से आए लेकिन कंट्रोल में रहेगा। दिल की बातें शेयर करने का बढ़िया मौका है। रिलेशन में थोड़ा रोमांच जोड़ने का टाइम है कोई दिलचस्प मैसेज आ सकता है। एनर्जी लेवल हाई रहेगा लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखें क्योंकि आप उसी के चलते मुश्किल में पड़ सकते हैं, जरा सा रेस्ट और थोड़ी सी ताजी हवा बहुत काम आएगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन बारहवें भाव में चंद्रमा का असर आपको शांति से निकालने का संकेत देता है। कोई भी काम जल्दबाजी में मत करना। थोड़ा आराम भी जरूरी है और प्लानिंग भी। रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी। इस समय आप कुछ बाहरी लोगों के साथ संपर्क में आ सकते हैं। वर्कप्लेस पर चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी पर सही दिशा में होंगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो कोई अच्छा डील पक्का हो सकता है। नौकरी वालों के लिए दिन नॉर्मल रहेगा ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं। इस समय सेविंग के लिए आप कुछ प्लान के बारे में सोच विचार करने वाले हैं, पैसों के मामले में आप जेब खर्च रोक न पाएंगे। थकावट या भारीपन महसूस हो सकता है पैरों में समस्या के चलते दिक्कत हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन अपने आस पास के लोगों के लिए आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं तो आपके चार्म और बातचीत के स्टाइल से लोग इम्प्रेस होने वाले हैं। जो चीजें अटकी हुई थीं उनमें से अब बाहर निकलने का चांस है। सोशल नेटवर्क स्ट्रॉन्ग रहेगा। कारोबार के चलते आप लंबी ट्रैवलिंग में रह सकते हैं। आपकी बातचीत का तरीका कमाल करेगा। जो भी क्लाइंट या बॉस से डील करोगे, उसमें पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी हो सकती है। इस समय धन आ सकता है लेकिन खर्च भी हो सकता है तो अब दोनों बैलेंस में रहे कैसे इसे आपको ही देखना होगा। दिल की बात जुबां पर लानी है तो मौका है और डेट प्लान करने के लिए परफेक्ट डे भी है। हेल्थ ठीक-ठाक रहेगी लेकिन स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करो आंखों और दिमाग दोनों को आराम की जरूरत है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका दिल थोड़ा ज्यादा सेंटी हो सकता है अपने परिवार की ओर आप भावनाओं से भरे होंगे। इसी इमोशन से आप लोगों का दिल भी जीत लेंगे। दोस्तों के साथ कोई छोटा गेट-टुगेदर या मीठी बातों का दौर चलेगा। वर्कप्लेस पर माहौल थोड़ा सॉफ्ट रहेगा, और आप भी थोड़ा शांत मूड में रहोगे। क्रिएटिविटी वाले काम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। किसी पुराने क्लाइंट से बातचीत हो सकती है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। खर्चा सोच-समझकर करना होगा। कोई फैमिली या इमोशनल खर्चा हो सकता है लेकिन पॉकेट अलर्ट रखो। प्यार की बारिश हो सकती है, पार्टनर से कनेक्शन गहरा होगा। वर्क प्लेस में किसी पर आकर्षण भी रहने वाला है। इमोशनल ओवरलोड हो सकता है इसलिए खुद को हल्का रखने के लिए म्यूजिक सुनो, वॉक पे जाओ या अपनी फेवरेट चीज ग्रहण करो। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अपनी मस्ती में दिखाई देंगे। अपने आस पास की चीजों को लेकर ज्यादा ध्यान न देना चाहेंगे। दोस्तों को काल कर सकते हैं या अपने लिए कोई पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं। बस ध्यान रखना है कि इस ग्लैमर में घमंड ना आ जाए। बॉस हो या क्लाइंट, सब आपकी परफॉर्मेंस नोटिस करेंगे। जो लोग लीडरशिप रोल में हैं, उनके लिए दिन बहुत खास हो सकता है। बिजनेस वालों के लिए भी कोई खास अपॉर्च्युनिटी आ सकती है। आपके काम को लेकर फैसले लोगों को इंप्रेस कर सकते हैं। पैसा आएगा और खुद को रिवॉर्ड देने का मूड भी बनेगा। कोई ब्रांडेड चीज लेने का दिल करेगा लेकिन देख लो, बजट न हिल जाए। रोमांस का तड़का लगेगा। पार्टनर आपकी तारीफों के पुल बांध सकते हैं। अकेले हैं तो आप लोगों की लाइफ में कोई अट्रैक्शन एंटर कर सकता है। एनर्जी बढ़िया रहेगी लेकिन खुद को ओवर बर्डन मत कर शाइन तो करो लेकिन रिचार्ज भी जरूरी है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन चंद्रमा अष्टम की भूमिका में होगा इसलिए थोड़ा आराम से काम करें। कोई समस्या परिवार की ओर से मिल सकती है। आप अभी क्या काम पहले करुं इसे लेकर भी बिजी रहेंगे। कोई किताब पढ़ने या कोई ऐसी बात सुनेंगे जो पहले न सुनी हो, दोस्तों के साथ डीप टॉक होने का समय भी होगा। काम को लेकर फोकस न बन पायें, इसलिए कोशिश करें की मन को उलझने से बचाएं। वैसे डिटेल्स पर पकड़ आपकी स्ट्रेंथ अच्छी है, तो आप हर छोटी चीज पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। कारोबार में आपके लिए समय काफी मुश्किल भरा भी हो सकता है। पैसों की प्लानिंग काम आएगी, बजट बनाओ और उसी पर चलो बेकार के खर्चे से बच सकते हो। कोई जरूरी खरीदारी हो सकती है। प्यार में थोड़ी सी परफेक्शन की मांग हो सकती है। आप चाहते हो कि सब कुछ बैलेंस में हो लेकिन थोड़ा फ्लो में भी चलो, सब ठीक रहेगा। हेल्थ स्टेबल है लेकिन ज्यादा सोचने से माइग्रेन या थकावट हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन एकदम चिल रहने वाला है, बस थोड़ा चैलेंज अपनों की ओर से मिल सकता है। आप बाहरी लोगों की मदद करते करते ये न भूलें की घर में भी आपकी जरूरत है। एजुकेशन के मामले में दिन बेस्ट रहने वाला है। काम में डिस्कशन और मीटिंग्स ज्यादा होगी, अपनी बात अच्छे से रखना जरूरी है। टीम वर्क में आपकी मौजूदगी से सबको फायदा होगा। कोई नया कॉन्टैक्ट या क्लाइंट जुड़ सकता है। कोई मूवी, शॉपिंग या गिफ्ट वगैरह को लेकर आप खर्च कर सकते हैं, लेकिन ओवरस्पेंडिंग से बचना है। पार्टनर के साथ रोमांटिक बातें होंगी, कुछ पुराने गिले-शिकवे भी दूर हो सकते हैं। किसी फ्रेंड से स्पेशल फीलिंग आ सकती है। बॉडी फिट रहेगी लेकिन माइंड को भी रिलैक्स देना जरूरी है। मेडिटेशन, योग या म्यूजिक जो अच्छा लगे वो करो। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा सीरियस मोड में काम दे सकता है। अंदर ही अंदर काफी कुछ सोच रहे होंगे, लेकिन बाहर से एकदम शांत हैं। लोग आपकी एनर्जी को नोटिस करेंगे बस थोड़ा खुल के बात कर लो। किसी दोस्त से बात करने पर मन की कुछ दुविधाएं भी दूर होंगी। कारोबार के लिए दिन सामान्य रहेगा, अपने काम में कुछ पुराने माल की वापसी का समय भी होगा। प्लानिंग और स्ट्रैटेजी बन रही है और आप आने वाले दिनों में उसमें काम करने की तैयारी में भी होंगे। जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। धन संबंधित कोई सीक्रेट प्लानिंग हो सकती है बैंक सेविंग या सिप करने का मूड है तो रिसर्च करके चलो। दिल की बात अंदर मत रखो जो कहना है, कह दो लेकिन थोड़ा नम्रता से और बिना दबाव के तभी रिलेशनशिप में गहराई आएगी। हेल्थ के मामले में ड्राइविंग या कहीं रनिंग कर रहे हैं तो संभल कर करें। स्ट्रेस से दूर रहना जरूरी है। कुछ समय अकेले में बिताओ रिसेट हो जाओगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन फुल ऑन फन एंड फोकस रहेगा तो ज्यादा बेहतर होगा। मन करेगा कि घूमो कुछ नया एक्सप्लोर करो या किसी पुराने दोस्त से दिल खोल के बातें करो। इस समय किसी भाई बंधुओं को आप से मदद भी चाहिए जो मिल सकती है। शाम को उत्सव इत्यादि में जाने को मिल सकता है। काम को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है, कुछ फाइल या सामान इधर उधर होने से काम देरी से शुरु हो पाएगा लेकिन पॉजिटिव अप्रोच से सब ठीक हो जाएगा। कोई नया आइडिया लोगों को इम्प्रेस कर सकता है। कोई पुराना पैसा अटक गया हो तो वापस मिलने का चांस है। आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती पर भी कुछ पैसा लगाने वाले हैं। सिंगल लोगों को किसी पुराने जान-पहचान वाले से टॉक स्टार्ट हो सकती है। इस समय अपने दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करने वाले हैं। सेहत की स्थिति कुछ कमजोर होती भी है तो आप जल्द ही रिकवर भी कर लेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपका फोकस जबरदस्त रहेगा जो करना है कर के ही मानोगे चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल। इस समय जरुरी है कि उन चीजों पर ध्यान दो जिसे आप अभी तक कर नहीं पाए हैं। घर में कोई पूजा पाठ या कुछ पार्टी का रंग दिखाई दे सकता है। टारगेट्स, मीटिंग्स और डेडलाइन इतना काम होने वाला है तो ध्यान से करें। वैसे सब कुछ कवर करने का मूड रहेगा। बॉस भी खुश होंगे और टीम में आपकी धाक जमेगी। कोई बड़ा डिसीजन लेना हो तो सही टाइम है। आपकी इनकम में कुछ स्टेबिलिटी दिखेगी कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट मुस्कुराएगी। घर के लिए कुछ नया खरीद सकते हो। रिलेशनशिप में थोड़ा सीरियस मोड रहेगा। आप इमोशनली कम्युनिकेट करने की कोशिश करोगे। ओवरवर्क से थकावट आ सकती है। शरीर को आराम और नींद दोनों चाहिए वर्ना बैटरी डाउन हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप कुछ स्लो काम करने के मूड में होंगे लेकिन दोपहर से ही कुछ नया करने के मूड में भी दिखाई देने वाले हैं। वैसे तो घूमना-फिरना, लोगों से मिलना सब कुछ लिस्ट में है पर अगर देर हो भी रही है तो कोई बात नहीं समय आने पर काम बनते चले जाएंगे। पुराने झंझटों को छोड़ने का मूड बनेगा। बिजनेस को लेकर नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं, पर ध्यान रखें की संभल कर काम करें क्योंकि कुछ काम रुक भी सकते हैं। ट्रैवल या ऑनलाइन वर्क से जुड़ी चीजों में आप को एक्स्ट्रा ध्यान देना होगा। ट्रैवल, दोस्तों या गैजेट्स पर खर्चा हो सकता है पैसों को लेकर ओपन माइंडेड रहना बेहतर रहेगा। कोई पुराना रिश्ता फिर से एक्टिव हो सकता है या फिर कोई नया इंसान दिल के पास आ सकता है। रोमांटिक वाइब्स पूरे दिन बहती रहेंगी। इस समय सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, ज्यादा मूवमेंट से थकावट हो सकती है। पानी पीते रहो और मोबाइल से थोड़ी दूरी बना लो। शुभांक - 7 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए काम की स्थिति में घर के सदस्यों के लिए कुछ अधिक भागदौड़ रहने वाली है। बच्चों की ओर से हेल्प मिल सकती है और इस समय पर आप कुछ मायनों में सोशल वर्क के लिए भी उत्साहित रहने वाले हैं। माता-पिता का प्रेम आपको मिलेगा। काम को लेकर स्थिति नार्मल रहेगी। अपने आस पास के लोगों की मदद करने और आर्ट, क्रिएटिविटी या कोई इमोशनल इंटेलिजेंस वाला काम है तो आप चमक जाओगे। लोग आपके आइडिया या फील को समझने की कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव हो सकता है बच्चों के लिए कुछ खरीदारी अधिक रहने वाली है। रिलेशनशिप में थोड़ी स्वीटनेस थोड़ी उलझन हो सकती है। बातों से बात बनेगी तो खुलकर कम्युनिकेशन करो। माइंड थोड़ा ओवरथिंकिंग मोड में जा सकता है इसलिए ध्यान या वॉक परफेक्ट रहेगा रात को जल्दी सोना फायदेमंद होगा। शुभांक-3
डिस्क्लेमर:यह राशिफल ज्योतिषीय आकलन एवं सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी, सुझाव और भविष्यवाणियाँ केवल जनसामान्य की रुचि को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत की गई हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। "himdarshan.com" इसकी सत्यता या किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का दावा नहीं करता।