हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 16, 2025
DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन       मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

आज से विधानसभा सत्र का आगाज: DM ने दिए कड़े निर्देश; शिमला में 5 सेक्टरों में बंटा क्षेत्र, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

August 18, 2025 08:36 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शिमला में शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट हैं। जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जाए। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र को 5 सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारी तैनात किए गए हैं। SSP शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि सत्र के दौरान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला (HD News): हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के सफल संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

DM अनुपम कश्यप ने दिए कड़े निर्देश

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने सोमवार को बचत भवन में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट किया कि मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था पर हर दृष्टि से पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 तक चलने वाले इस सत्र के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करना होगा।

विधानसभा क्षेत्र को बांटा गया 5 सेक्टरों में

डीएम ने बताया कि विधानसभा और इसके आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा दृष्टि से 5 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें विधानसभा कॉम्प्लेक्स, विधानसभा चौक, सिसिल होटल के पास अंबेडकर चौक, चौड़ा मैदान, कार्ट रोड, केनेडी चौक से चौड़ा मैदान तक का क्षेत्र और सीटीओ शामिल हैं।

SSP बोले – चाक-चौबंद सुरक्षा योजना तैयार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शिमला संजीव कुमार गांधी ने जानकारी दी कि विधानसभा सत्र के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार कर ली गई है। सभी पुलिस अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर और उसके आसपास आंतरिक व बाहरी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही CID के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होकर 2 सितम्बर 2025 तक चलेगा। प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं ताकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सत्र सुचारू रूप से संपन्न हो सके

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..