हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 17, 2025
DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन       मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

विधानसभा में डीए पर सियासी संग्राम: विपक्ष का वॉकआउट, जयराम का वार - “सरकार ने कर्मचारियों को ठगा” - पढ़ें पूरी खबर..

August 21, 2025 12:24 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को कर्मचारियों के लंबित डीए और एरियर का मुद्दा गरमाया। विपक्ष ने सरकार पर कर्मचारियों के हक़ को नजरअंदाज करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट किया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से अपने मेहनताना के हिस्से के लिए इंतजार कर रहे हैं और सरकार की अनदेखी से उनकी वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है। कर्मचारियों के हक़ की रक्षा और समय पर डीए-एरियर जारी करने की मांग इस हंगामे का केंद्र बनी।

शिमला : (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा का गुरुवार का सत्र कर्मचारियों के डीए और एरियर के मुद्दे पर जमकर गरमाया। विपक्ष ने सरकार पर वादाखिलाफी और छल का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा किया और अंततः वॉकआउट कर दिया। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने जब यह सवाल उठाया तो सरकार के गोलमोल जवाब से विपक्ष आगबबूला हो गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार सिर्फ राजनीतिक जवाब दिए जा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों को उनके हक़ की एक किस्त तक नहीं मिली। जयराम ने कहा - “मुख्यमंत्री ने मई तक डीए जारी करने का वादा किया था, लेकिन अगस्त खत्म होने को है और कर्मचारी अब भी ठगे बैठे हैं। यह सरकार सिर्फ घोषणाओं और जुमलों तक सीमित है।”

जयराम ठाकुर ने खुलासा किया कि कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए अब भी लंबित है, जिससे करोड़ों रुपये का बोझ बन चुका है। उन्होंने इसे सदन के विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए कहा कि सदन में मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वह अंतिम निर्णय माना जाता है। “लेकिन यह सरकार अपने ही वादों को तोड़कर कर्मचारियों की पीठ में छुरा घोंप रही है।”

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर पिछली सरकारों का हवाला देकर बचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा - “जब वीरभद्र सरकार सत्ता से गई थी तब भी एरियर बाकी था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे चुकता किया। मौजूदा सरकार बहानेबाज़ी और पिछली सरकार को कोसने में ही व्यस्त है, जबकि कर्मचारियों को राहत देने की उसकी नीयत ही नहीं है।”

जयराम ठाकुर ने सवाल दागा - “क्या कांग्रेस सरकार का मतलब यही है कि जब तक आर्थिक हालात ठीक नहीं होंगे, तब तक कर्मचारियों को उनका डीए नहीं मिलेगा? क्या मौजूदा कार्यकाल में कर्मचारियों को उनका हक़ कभी मिल भी पाएगा या सिर्फ चुनावी मंचों से वादे सुनने को मिलेंगे?”

विपक्ष ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तुरंत लंबित डीए-एरियर जारी नहीं किया गया तो यह मुद्दा सड़क से सदन तक आंदोलन का रूप लेगा। विपक्ष ने साफ कहा है कि अब कर्मचारियों को सब्र के नाम पर और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..