शिमला : (HD News); जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा वन विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे नालदेहरा, जिला शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन करने जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं संरक्षक-मुख्य, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु माननीय श्री न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश भी सम्मिलित होंगे। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।