हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 16, 2025
DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन       मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

कांग्रेस ऑफिस में गुटबाज़ी का विस्फोट: CM सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य के समर्थक आमने-सामने, नारेबाजी से गूंजा राजीव भवन, सह-प्रभारी की अपील बेअसर, पढ़ें पूरी खबर..

August 22, 2025 04:03 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन, शिमला) में शुक्रवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पार्टी की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया। दरअसल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की सफलता को लेकर आयोजित बैठक के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थकों ने कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे पूरा वातावरण गुटबाजी के रंग में रंग गया।

नारेबाजी से गूंजा राजीव भवन

पहले मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस दफ्तर पहुंचे और थोड़ी देर बाद विक्रमादित्य सिंह भी यहां आ गए। जैसे ही दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आए, कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाने लगे। एक ओर “सुक्खू जिंदाबाद” के नारे गूंज रहे थे तो दूसरी ओर “विक्रमादित्य जिंदाबाद” के स्वर उठ रहे थे।

मंच पर बैठे नेता भी बेबस

कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह-प्रभारी चेतन चौहान और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बार-बार मंच से कार्यकर्ताओं को चुप रहने और अनुशासन में बैठने के लिए कहा गया, लेकिन नारेबाजी थमी नहीं। लगभग 10 मिनट तक स्थिति काबू से बाहर रही।

शक्ति प्रदर्शन में बदल गई बैठक

जहां एक कोने में सुक्खू समर्थक अपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर विक्रमादित्य समर्थक अपनी ताकत दिखाने में जुटे रहे। कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान का यह खुला प्रदर्शन पार्टी मंच से लेकर पूरे परिसर तक छाया रहा।

वैसे भी हिमाचल कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। होली लॉज और सुखविंदर सिंह के बीच की खटास जगजाहिर है। लगता था कि ये मनभेद वीरभद्र सिंह के साथ ही खत्म हो गया है, लेकिन ताज़ा नारेबाजी को देखते हुए लग रहा है कि अंदरूनी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। अब लड़ाई कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर है, होली लॉज संगठन में अपना दबदबा चाह रहा है, तो सीएम सुक्खू अध्यक्ष बदलने के मूड में हैं। ऐसे में आने वाले समय में भी गुटबाजी देखने को मिल सकती है।

क्या संदेश गया जनता तक ?

कांग्रेस कार्यालय में हुआ यह हाई-वोल्टेज ड्रामा न केवल पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करता है कि क्या कांग्रेस अपनी आंतरिक चुनौतियों से पार पा सकेगी ? एक ओर पार्टी केंद्र की नीतियों के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर अंदरूनी मतभेद बार-बार सड़कों और दफ्तरों तक पहुंच जाते हैं।

रजनी पाटिल का केंद्र सरकार पर हमला

इस हंगामे के बीच प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बुलडोज़र चला रहे हैं, उसी तरह केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज़ पर बुलडोज़र चला रही है।” लेकिन बंद कमरे में हुई इस राज्यस्तरीय रैली में अभियान से ज्यादा गुटबाजी हावी रही। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..