शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण), न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति रंजन शर्मा एवं न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न न्यायाधीशों की धर्मपत्नियां भी उपस्थित रहीं।
वन विभाग की ओर से मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य लोगों को पुष्प पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा, रजिस्ट्रार विजिलेंस विकास भारद्वाज, रजिस्ट्रार रूल्स एवं जजेज शाखा अमन सूद, रजिस्ट्रार न्यायिक एवं प्रोटोकॉल हरीश शर्मा, रजिस्ट्रार सामान्य प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी पंकज शर्मा, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रणजीत सिंह, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्न, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष लवनीश कंवर, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष वर्मा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बुनेश पाल, सचिव जिला शिमला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश वर्मा, गोल्फ कैप्टन अनिल वालिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रधान वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद, मुख्य वन संरक्षक शिमला सर्कल तिरुमल, डीसीएफ शिमला ग्रामीण अनिकेत वानवे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।