हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल में बड़ा हादसा टला: भूस्खलन की चपेट में आई 28 यात्रियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच सभी सुरक्षित – पढ़ें पूरी खबर..

August 26, 2025 08:25 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और इसकी चपेट में यात्रियों से भरी एक निजी बस आ गई। बस कांगड़ा से ज्वालाजी की ओर जा रही थी और इसमें करीब 28 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

कांगड़ा (HD News): कांगड़ा जिले में सोमवार शाम करीब 5 बजे मटौर-शिमला हाईवे पर बालूग्लोआ के पास बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक भूस्खलन से कांगड़ा से ज्वालाजी की ओर जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ी से अचानक मिट्टी और पत्थर गिरते ही बस में बैठी सवारियां घबरा गईं और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद फोरलेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि “बालूग्लोआ में भूस्खलन की चपेट में एक निजी बस आ गई थी, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ समय बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।”

कांगड़ा के ज्वालामुखी क्षेत्र में हुआ यह भूस्खलन एक बार फिर बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों की संवेदनशीलता को उजागर करता है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों ने भयावह अनुभव झेला। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..