हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | December 03, 2025
आज का राशिफल: 2 दिसंबर 2025 ; आज का दिन किस राशि के लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क ? पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफ़ल..       हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..       संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका; प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार, 12 दिन से चल रहा अनशन खत्म, जन-जागरण संग्राम का किया ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..       लायंस क्लब शिमला का 30 नवंबर को मुफ्त मेगा आई चेक-अप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में नकल पर अब सबसे कड़ी कार्रवाई: 10 साल की कैद और 1 करोड़ जुर्माने तक की सजा, नया कानून लागू - पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल में दूध हुआ सस्ता: मिल्कफेड ने कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की - पढ़ें पूरी खबर..       आज का ज्योतिषीय मार्गदर्शन: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत       IGMC में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लैब टेक्नीशियन बनी महिला मरीजों से ले रही थी खून के नमूने, अस्पताल में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर.       शुक्रवार का राशिफल: 28 नवंबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल      

देश/विदेश

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

September 01, 2025 02:39 PM

काबुल/जलालाबाद; (HD News); पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। पाकिस्तान सीमा के पास कुनार और नंगरहार प्रांत के कई गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 622 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप का केंद्र और तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार रात 11:47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इसका केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से करीब 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और मात्र 8 किलोमीटर की गहराई पर था। वैज्ञानिकों के अनुसार कम गहराई वाले भूकंप आमतौर पर अधिक तबाही मचाते हैं।

कुनार और नंगरहार सबसे ज्यादा प्रभावित

कुनार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, नूर गुल, सोकी, वातपुर, मनोगी और चापादारे जिलों में अब तक 250 लोगों की मौत और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने पुष्टि की कि सिर्फ कुनार में ही 610 लोग मारे गए और 1, 300 घायल हुए। नंगरहार प्रांत में भी दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए हैं।

जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने बताया कि कई गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। राजधानी काबुल सहित अलग-अलग इलाकों से चिकित्सा दल मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि "शहीदों और घायलों के आंकड़े लगातार बदल रहे हैं, क्योंकि कई प्रभावित इलाकों से अब तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।"

जलालाबाद में भीषण नुकसान की आशंका

भूकंप का असर जलालाबाद शहर तक महसूस किया गया, जिसकी आबादी करीब 3 लाख है। शहर के आसपास की अधिकांश इमारतें कंक्रीट और ईंटों की बनी हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में मिट्टी और लकड़ी से बने घर हैं, जो भूकंप की मार झेल नहीं पाए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कई घरों की गुणवत्ता कमजोर होने के कारण भारी नुकसान हुआ है।

राहत और बचाव जारी

तालिबान सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज करने का आदेश दिया है। प्रभावित जिलों में बचाव दल लगातार मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हैं। हालांकि, दुर्गम इलाके और खराब सड़कों के कारण रेस्क्यू टीमों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में आए भूकंप को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा, “अफगानिस्तान में भूकंप के कारण हुई जानमाल की भारी क्षति से मैं अत्यंत व्यथित हूं। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अफगानिस्तान का यह भूकंप हाल के वर्षों की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। मृतकों और घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद की अपील किए जाने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

बैंक खातों में पड़े ₹67 हजार करोड़ पर नहीं किया किसी ने दावा, SBI में ही ₹19 हजार करोड़ से ज़्यादा, पढ़ें पूरी खबर..