​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

September 05, 2025 09:58 PM

नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स), यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने कहा कि जिन कंपनियों ने तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, वे अब देश में काम नहीं कर पाएंगी। पढ़ें पूरी खबर..


नेपाल में अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स), यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। नेपाल सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए इन्हें बैन करने का आदेश जारी कर दिया है।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले सोशल मीडिया नेटवर्क्स को अब नेपाल टेलीकॉम द्वारा निष्क्रिय किया जाएगा। यह फैसला संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया।

सात दिन की डेडलाइन खत्म

सरकार ने इन कंपनियों को सात दिन के भीतर मंत्रालय में रजिस्टर होने की समय सीमा दी थी। तय समय बीत जाने के बावजूद फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए इन प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का आदेश दिया।

केवल ये प्लेटफॉर्म रहेंगे सक्रिय

इस बैन के बाद नेपाल में कानूनी रूप से सिर्फ वही सोशल मीडिया नेटवर्क्स काम कर पाएंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव शामिल हैं।

जनता पर बड़ा असर

फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स नेपाल में बड़ी संख्या में उपयोग किए जाते हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला आम यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और व्यवसायों पर गहरा असर डालेगा।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

बैंक खातों में पड़े ₹67 हजार करोड़ पर नहीं किया किसी ने दावा, SBI में ही ₹19 हजार करोड़ से ज़्यादा, पढ़ें पूरी खबर..