Saturday | October 24, 2026
आज का राशिफल (23 अक्टूबर): जानें करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आपका दिन       आज का पंचांग, 23 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूजा का महत्व       शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026; ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायदेवता शनि की चाल से पलट सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भाग्य       दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख की फीस और वीआईपी खर्च, मंत्री सुबोध उनियाल का कड़ा पलटवार- 'तबीयत खराब थी तो मंच पर आकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया?'       अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील       हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त      

देश/विदेश

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

September 09, 2025 06:12 PM

नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने भयावह रूप ले लिया है। राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में हिंसा, आगजनी और झड़पों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने इस्तीफ़ा दे दिया है। संसद भवन, नेताओं के घरों और पार्टी कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को पीटा और उनकी पत्नी को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। हालात इतने बिगड़े कि अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर..

काठमांडू: नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। राजधानी काठमांडू और आसपास के क्षेत्रों में हिंसक प्रदर्शनों और झड़पों ने हालात को बेहद बिगाड़ दिया है। प्रदर्शनकारियों के दबाव और बेकाबू हिंसा के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफ़ा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने मंज़ूर किया। इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा सौंप दिया।

नेताओं के घरों और पार्टी कार्यालयों पर हमला

गुस्साई भीड़ ने संसद भवन में आग लगा दी और प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृहमंत्री के आवासों पर तोड़फोड़ और आगजनी की। कई हाई प्रोफ़ाइल राजनेताओं के घरों को निशाना बनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा गया, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को राजधानी में उनके आवास के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को वित्त मंत्री के सीने पर लात मारते हुए देखा जा सकता है।

इसी बीच भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, शेर बहादुर देउबा और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों में भी आगजनी की। राजनीतिक दलों के मुख्यालयों को भी प्रदर्शनकारियों ने नुकसान पहुंचाया।

प्रदर्शनकारियों की हिंसा सिर्फ हमलों और आगजनी तक सीमित नहीं रही। भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के आवास पर हमला कर उनकी पत्नी को जिंदा जला दिया। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया है और विरोध प्रदर्शनों को और भयावह बना दिया है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत

स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया। झड़पों और हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मंत्रियों ने भी छोड़ा पद

सरकार के भीतर भी संकट गहराता दिख रहा है। जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग का विरोध करते हुए इस्तीफ़ा दिया। उनके बाद कृषि और पशु मंत्री राम नाथ अधिकारी और गृह मंत्री रमेश लेखक ने भी इस्तीफ़ा सौंप दिया।

उड़ानों पर रोक

बिगड़ते हालात को देखते हुए काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब पूर्ण राजनीतिक और सामाजिक संकट का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफ़ों के बाद सरकार पूरी तरह से बिखर चुकी है। मंत्रियों के लगातार इस्तीफ़े, संसद भवन में आगजनी, नेताओं के घरों पर हमले और हवाई सेवाओं के ठप होने से नेपाल में अराजकता की स्थिति और गहराती जा रही है। सवाल यह है कि क्या नेपाल इस संकट से जल्द उबर पाएगा या यह विद्रोह लंबे समय तक अस्थिरता का कारण बनेगा।

🛑 डिस्क्लेमर : 

यह खबर नेपाल में जारी हालिया राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स एवं उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। हिंसा, आगजनी और हमलों से संबंधित कई तथ्य सोशल मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सामने आए हैं, जिनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। समाचार की संवेदनशीलता को देखते हुए पाठकों से अपील है कि इसे अफवाह की तरह न फैलाएं और आधिकारिक स्रोतों से जारी अपडेट पर भी ध्यान दें।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय

शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..