हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | October 08, 2025
आपदा से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम - “समर्थ–2025” के तहत शिमला में सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित - पढ़ें पूरी खबर       बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक - पढ़ें पूरी खबर       झंडुता बस हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया शोक, कहा - “सरकार हर संभव मदद करेगी” - पढ़ें पूरी खबर       Aaj Ka Rashifal: 8 अक्टूबर का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा गोल्डन — करियर में तरक्की और रिश्तों में आएगी नई चमक, जानें आज का राशिफल       शिमला: करवा चौथ की उमंगों के बीच सजी मेंहदी प्रतियोगिता, कला सूचना मनोरंजन सोसाइटी शिमला ने करवाया भव्य आयोजन - पढ़ें पूरी ख़बर       बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: भल्लू पुल के पास बस पर भूस्खलन, 15 की मौत, 2 बच्चे घायल और 1 लापता - पढ़ें पूरी खबर       🌟 Trust That Shines ✨ | भूषण ज्वैलर्स पर 12 सालों का भरोसा – ग्राहक बोलीं, “कभी शिकायत का मौका नहीं मिला!” 💍 - पढ़ें पूरी खबर       🌟 साप्ताहिक राशिफल (06–12 अक्टूबर 2025): भाग्य की बड़ी करवट ! इन राशियों पर बरसेगा माँ का आशीर्वाद - पढ़ें साप्ताहिक भविष्यवाणी       Gold Price Crash: सोने-चांदी की पार्टी खत्म! निवेशकों के लिए बड़ा अलर्ट - 50% तक गिर सकते हैं भाव, जानिए क्यों और कब       मंगलवार का राशिफ़ल: 07 अक्तूबर 2025; आज इन चार राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..      

हिमाचल

झंडुता बस हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया शोक, कहा - “सरकार हर संभव मदद करेगी” - पढ़ें पूरी खबर

October 08, 2025 03:16 PM

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडुता उपमंडल के बालूघाट में सोमवार शाम हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। इस भीषण दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता शीघ्र प्रदान की जाएगी।

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बिलासपुर जिले के झंडुता उपमंडल के बालूघाट में भूस्खलन की चपेट में आने से निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि गत सायं हुए इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना ने पूरे प्रदेश को शोक और स्तब्धता में डाल दिया है।

अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि, “यह हादसा हृदय विदारक और अत्यंत पीड़ादायक है। प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी।”

उन्होंने कहा कि यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना कई परिवारों को अपूर्णीय क्षति पहुंचा गई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। पठानिया ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, “पिछले कुछ समय से प्रदेश में लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क रहकर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षा को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।”

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आपदा से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम - “समर्थ–2025” के तहत शिमला में सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित - पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: करवा चौथ की उमंगों के बीच सजी मेंहदी प्रतियोगिता, कला सूचना मनोरंजन सोसाइटी शिमला ने करवाया भव्य आयोजन - पढ़ें पूरी ख़बर

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: भल्लू पुल के पास बस पर भूस्खलन, 15 की मौत, 2 बच्चे घायल और 1 लापता - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल हाईकोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत: जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा ने न्यायाधीश पद की शपथ ली, समारोह में छाया गौरव और गरिमा का माहौल - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के छितकुल में बर्फबारी का आगाज़, सफेद चादर में लिपटा आख़िरी गाँव; ठंड ने दी दस्तक ! - पढ़ें पूरी खबर..

सुमित ठाकुर बने पटवार-कानूनगो महासंघ सोलन के नए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में ट्रैवल ट्रैजेडी: मुंबई की महिला पर्यटक की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती - पढ़ें पूरी खबर

🌨️ हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: ऊंची चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

शिमला के घणाहटी में HRTC बस की ब्रेक फेल, बस में 25 लोग थे सवार, चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा - पढ़ें पूरी खबर