Saturday | October 24, 2026
आज का राशिफल (23 अक्टूबर): जानें करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आपका दिन       आज का पंचांग, 23 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूजा का महत्व       शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026; ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायदेवता शनि की चाल से पलट सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भाग्य       दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख की फीस और वीआईपी खर्च, मंत्री सुबोध उनियाल का कड़ा पलटवार- 'तबीयत खराब थी तो मंच पर आकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया?'       अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील       हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त      

देश/विदेश

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

October 18, 2025 11:46 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। अब इस मामले में अदालत ने ऐसा फैसला सुनाया है जो आने वाले वक्त में मिसाल बनेगा। पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी अमित और निखिल को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि यह अपराध समाज की आत्मा को झकझोरने वाला है और ऐसे मामलों में केवल फांसी ही न्यायसंगत सजा है। पढ़ें विस्तार से-

आगरा: (HD News); उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दिल दहला देने वाले अपराध पर पॉक्सो अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (एडीजे-27) सोनिका चौधरी की अदालत ने आरोपी अमित और निखिल को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि यह अपराध समाज की आत्मा को झकझोर देने वाला है और ऐसे दरिंदों को केवल मृत्युदंड ही न्यायसंगत दंड है।

घटना 18 मार्च 2024 की है। आगरा के एक गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान रिश्ते के चाचा अमित और उसका साथी निखिल बाइक पर आए और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक बच्ची के लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ गैंगरेप और जघन्य कुकर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। शव सरसों के खेत में दबा मिला और पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जो उनकी दरिंदगी की हद को बयां कर रहे थे।

अदालत ने स्पष्ट किया कि समाज में बच्चों के खिलाफ इस तरह की दरिंदगी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला न्याय की दिशा में एक मजबूत संदेश है कि बच्चों के साथ अपराध करने वालों को कानून में कोई राहत नहीं मिलेगी।


अदालत का यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने वाला है, बल्कि यह पूरे समाज को यह संदेश देता है कि मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए कानून में कोई नरमी नहीं। यह निर्णय उन सभी अपराधियों के लिए चेतावनी है जो बच्चों की सुरक्षा और सम्मान को रौंदने की कोशिश करते हैं। न्याय की यह ऐतिहासिक मिसाल आने वाले मामलों में भी एक सख्त नजीर साबित होगी।

⚖️ डिस्क्लेमर - यह खबर न्यायालय के सार्वजनिक निर्णय और पुलिस की जांच रिपोर्ट पर आधारित है। किसी भी व्यक्ति या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना इसका उद्देश्य नहीं है। मामले से संबंधित सभी जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से संकलित की गई है।

 

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय

शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..