हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | November 05, 2025
आज का राशिफल 5 नवंबर 2025: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, सिंह पर रहेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल       हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: शिमला-मनाली में बढ़ी ठंड, 3 शहरों का पारा माइनस में - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल की साक्षी कोमर ने वायु सेना में बनाई पहचान, फाइटर कंट्रोलर पद पर चयनित, देश में हासिल किया 15वां रैंक - पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: "4 से 10 नवंबर 2025 तक सभी 12 राशियों के लिए स्नेह, सफलता और समृद्धि से भरपूर साप्ताहिक राशिफल"       सस्ते गोल्ड के झांसे में बड़ा धोखा: श्री मंगलम ज्वैलर्स ने किया खुलासा, सोने के भीतर निकली लोहे की तार - पढ़े पूरी खबर       शिमला: कुसुम्पटी में सरकारी भवन में आग का तांडव, राहत और बचाव कार्य जारी - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक धर्मशाला तपोवन में - अब तक का सबसे बड़ा सत्र, होंगी 8 बैठकें - पढ़ें विस्तार से..       विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी गुरू नानक देव जयंती की बधाई, कहा - उनके उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत; पढ़ें विस्तार से..       🌟 4 नवम्बर 2025 राशिफल: चतुर्दशी के शुभ योग में आज इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा — जानिए आपका दिन कैसा रहेगा 💫       हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने रचा इतिहास — विश्व कप विजेता बनीं, सीएम सुक्खू ने किया 1 करोड़ रुपये पुरस्कार का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: शिमला-मनाली में बढ़ी ठंड, 3 शहरों का पारा माइनस में - पढ़ें पूरी खबर..

November 05, 2025 05:34 AM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर बिछने लगी है तो निचले क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शिमला और मनाली में तापमान तेजी से गिरा है, वहीं ताबो, केलांग और कुकुमसैरी में माइनस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के यलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पढ़ें विस्तार से -

शिमला: हिमाचल प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना जताई गई है। शिमला और मनाली में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो बीते दिन से करीब 3 डिग्री कम है।

प्रदेश में ठंड अपने चरम की ओर बढ़ रही है। ताबो का न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री, केलांग का -0.1 डिग्री और कुकुमसैरी का -0.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा 14 से अधिक शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। रात और सुबह-शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर माह में राज्य भर का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है, जबकि ऊंचे इलाकों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पूरे महीने के दौरान बारिश सामान्य रह सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल की साक्षी कोमर ने वायु सेना में बनाई पहचान, फाइटर कंट्रोलर पद पर चयनित, देश में हासिल किया 15वां रैंक - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: कुसुम्पटी में सरकारी भवन में आग का तांडव, राहत और बचाव कार्य जारी - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक धर्मशाला तपोवन में - अब तक का सबसे बड़ा सत्र, होंगी 8 बैठकें - पढ़ें विस्तार से..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी गुरू नानक देव जयंती की बधाई, कहा - उनके उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत; पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने रचा इतिहास — विश्व कप विजेता बनीं, सीएम सुक्खू ने किया 1 करोड़ रुपये पुरस्कार का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में निजी बसें ठप, शहर की रफ्तार थमी, सड़कें सूनी, लोग पैदल गंतव्य की ओर - HRTC प्रबंधन के दावों की खुली पोल - पढ़ें पूरी खबर

ज्वालामुखी में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर