21 दिसंबर 2025 का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल!       ​"मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल पर किया संवाद : कहा - 'बेटा ! तुम पढ़ो, तुम्हारी हर जिम्मेदारी अब सरकार की"- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025: शनिवार को शनि देव किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल की दवा इंडस्ट्री पर सवाल: 47 दवाओं के सैंपल फेल, पैरासिटामोल से हार्ट व शुगर की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं, स्वास्थ्य से खिलवाड़ - पढ़ें पूरी खबर       HP High Court सख्त: वक्फ बोर्ड के गठन में देरी और कानून उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिस - पढ़ें पूरी खबर..       एचआरटीसी कर्मचारियों–पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक फैसले, बीओडी बैठक में बरसीं सौगातें       Aaj Ka Rashifal 19 Dec 2025: वृश्चिक से निकलकर धनु में जाएंगे चंद्रमा, पौष अमावस्या पर किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें शुक्रवार का राशिफल       हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: अब केवल रेहड़ी-फड़ी वाले नहीं, बल्कि दुकानों के आगे सरकारी जमीन कब्जाने वाले ‘दुकानदार’ भी नपेंगे - पढ़ें पूरी खबर..       HRTC कर्मचारियों का इंतजार खत्म: 4 किस्तों में मिलेगा पेंडिंग एरियर, निदेशक मंडल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला       आज का राशिफल: 18 दिसंबर 2025 – क्या चमकेंगे आपके किस्मत के सितारे? जानें अपनी राशि का भविष्यफल!      

राशिफल

आज का राशिफल 10 नवंबर 2025: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

November 10, 2025 06:05 AM
Om Prakash Thakur

आज चंद्रमा और गुरु के शुभ संयोग से कुछ राशियों के लिए विशेष भाग्यवर्धक योग बन रहे हैं। यह सोमवार कई लोगों के लिए सफलता, उन्नति, धन लाभ और नए अवसरों का मार्ग खोल सकता है। वहीं कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य, शब्दों और संबंधों में संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक जीवन, करियर, दाम्पत्य और प्रेम संबंधों में आज का दिन महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है। यदि कोई नया कार्य शुरू करना, प्रॉपर्टी या निवेश का निर्णय लेना, या नौकरी बदले का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन कई लोगों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है।

जानिए मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य और किसे लेना होगा थोड़ा सावधान कदम...


मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपके लिए जीवन में नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों के संकेत लेकर आया है। चंद्र-गुरु के गजकेसरी योग के प्रभाव से प्रॉपर्टी, घर-बदलाव और ज़मीन संबंधी फैसलों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल है। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं—थकान, सिरदर्द या पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए स्वयं को अधिक न थकाएं। व्यवसाय में बड़े निवेश या विस्तार को फिलहाल रोककर रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और छात्रों को पढ़ाई में विशेष सफलता मिल सकती है। आज कुछ ऐसा घटित हो सकता है जो आपके जीवन की दिशा को सकारात्मक रूप से बदल दे। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2 सुझाव: शिव जी को जल अर्पित करें, दिन शांतिमय रहेगा।


वृषभ राशिफल (Taurus)

दोपहर पश्चात आपके जीवन में भाग्य विशेष रूप से सक्रिय हो जाएगा। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं जो न केवल मन को प्रसन्न करेंगे, बल्कि धन लाभ भी दे सकते हैं। माता की सेहत और मन की स्थिरता पर ध्यान देना आवश्यक है। दाम्पत्य जीवन में वाणी विवाद का माध्यम बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक समर्पण बढ़ेगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वित्तीय स्थिति आज विशेष रूप से मजबूत रहने की संभावना है। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 20 सुझाव: किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी न करें, परिणाम बेहतर आएंगे।


मिथुन राशिफल (Gemini)

आपकी वाणी और व्यवहार आज धन एवं सम्मान का कारण बन सकते हैं। बातचीत, सलाह, समझदारी और संवाद आपके लिए सफलता का मार्ग खोलेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है, जिससे मन प्रसन्न होगा। दुश्मन या विरोधी भी आज शांत और निष्क्रिय रहेंगे। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपको ऊर्जा देगा। शेयर मार्केट या व्यापार में लाभ के संकेत हैं। यदि कोई महिला जातक गर्भवती है, तो आज विशेष सावधानी बरतें। व्यापार, करियर और विद्यार्थियों के लिए दिन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 1 सुझाव: समय का सही उपयोग ही आपकी शक्ति है।


कर्क राशिफल (Cancer)

दोपहर के बाद परिस्थितियाँ बहुत अनुकूल होंगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन वाहन चलाते समय और बोलते समय बहुत सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा और प्रेम संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। भोजन में मिर्च-मसालों का अधिक सेवन सेहत बिगाड़ सकता है, अतः संयमित आहार रखें। विद्यार्थियों के लिए सम्मान या पुरस्कार प्राप्ति का योग मजबूत है। शुभ रंग: सफेद व क्रीम | शुभ अंक: 4 सुझाव: वाणी की कोमलता रिश्तों को और मज़बूत करेगी।


सिंह राशिफल (Leo)

धन लाभ या निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर तक ही ले लें, इसके बाद परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। आज लिया गया सही निर्णय पूरे महीने आश्चर्यजनक परिणाम दे सकता है। परिवार में कुछ तकरार संभव है—आपके तेज स्वभाव के कारण। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, परंतु दाम्पत्य में थोड़ी नोक-झोंक संभव है। शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 10 सुझाव: क्रोध नियंत्रित करें—यही आज का सबसे बड़ा उपाय है।


कन्या राशिफल (Virgo)

घर या परिवार में शुभ कार्य या उत्सव के आयोजन की संभावना है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायक है—नया अनुबंध, नई डील या विस्तार के लिए समय श्रेष्ठ है। हालांकि, गले और पाचन से जुड़े मामलों में आज सावधान रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में सफलतापूर्वक लगेगा। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 3 सुझाव: पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में धैर्य और सोच-समझकर कदम उठाएँ।


तुला राशिफल (Libra)

छोटे-छोटे कदम आज बड़े लाभ का आधार बन सकते हैं। यदि दिन की शुरुआत मंदिर दर्शन से करें, तो सफलता तेजी से बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए स्पष्ट संवाद रखें। दाम्पत्य जीवन संतुलित रहेगा लेकिन विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा। किसी को उधार या निवेश देने से बचें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7 सुझाव: विश्वास करें, पर आंख मूंदकर नहीं।


वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

सुबह मन में बेचैनी या असमंजस रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति आपके पक्ष में बदल जाएगी। करियर में परिवर्तन या उन्नति के संकेत हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ा विलंब या बाधा संभव है, परंतु भविष्य में परिणाम लाभदायक होंगे। व्यायाम और दिनचर्या में सुधार करें तो स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन संतुलित रहेगा। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1 सुझाव: वरिष्ठों से तकरार न करें, सम्मान आपको लाभ देगा।


धनु राशिफल (Sagittarius)

आज महत्वपूर्ण फैसले दोपहर से पहले ही लें। परिवार की ज़िम्मेदारियाँ कुछ तनाव दे सकती हैं, परंतु यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और धन निवेश के योग बेहद मजबूत हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है, परंतु विद्यार्थियों को उत्तम फल मिलेंगे। शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10 सुझाव: यात्रा करते समय सुरक्षा और सावधानी सर्वोपरि रखें।


मकर राशिफल (Capricorn)

आलस्य को त्यागें—आज का दिन प्रगति और मान-सम्मान दिलाने वाला है। सरकार, अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्तियों से लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापारियों के लिए आज निवेश अत्यंत फलदायक सिद्ध होगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। दाम्पत्य जीवन सौम्य रहेगा और प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 5 सुझाव: भोजन में परहेज और दिनचर्या में अनुशासन रखें।


कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज ऋण लेने से बचें और पहले से लिए गए दायित्वों को पूरा करें। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। पेट और गले से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव संभव है, जबकि प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ है। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1 सुझाव: अहंकार से दूरी रखें, सौभाग्य अपने आप चले आएगा।


मीन राशिफल (Pisces)

संतान की तरक्की और घर के शुभ कार्यों का समय है। प्रॉपर्टी, निर्माण या घर-सज्जा के मामलों में दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में आत्मीयता और संतुलन बढ़ेगा। फैसलों को आगे न टालें—आज का निर्णय आपका कल उज्ज्वल बना सकता है। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4 सुझाव: महत्वपूर्ण निर्णयों को आज ही पूरा करने का प्रयास करें।


 डिस्क्लेमर (Disclaimer)

यह राशिफल पारंपरिक ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी भी व्यक्ति की आस्था या विश्वास को प्रभावित करना नहीं है। इसमें वर्णित परिणाम व्यक्ति की जन्म कुंडली, ग्रह दशा और व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। अतः किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ या सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। पाठकों को यह सलाह दी जाती है कि इसे मार्गदर्शन के रूप में लें, न कि अंतिम सत्य के रूप में।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025: शनिवार को शनि देव किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 Dec 2025: वृश्चिक से निकलकर धनु में जाएंगे चंद्रमा, पौष अमावस्या पर किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

आज का राशिफल: 18 दिसंबर 2025 – क्या चमकेंगे आपके किस्मत के सितारे? जानें अपनी राशि का भविष्यफल!

आज का राशिफ़ल: 17 दिसंबर 2025; बुधवार को गणेश जी किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

आज का राशिफल: ​16 दिसंबर 2025: सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मेष और कुंभ को धन लाभ के प्रबल योग - पढ़ें राशिनुसार आज की भविष्यवाणी

🌟 आज का राशिफल: 15 दिसंबर 2025 — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल ।🌟

आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत हाल

आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..

शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल

गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....