हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | November 27, 2025
पॉक्सो केस में बड़ी राहत: विधायक हंसराज को जमानत, अदालत से बाहर निकलते ही भावुक हुए - पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा में गरजा विपक्ष: भाजपा विधायकों का तख्तियों संग जबरदस्त प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर.       गुरुवार का राशिफल : 27 नवंबर 2025; आज के दिन इन राशियों पर भगवान की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन..       बुधवार का राशिफल : 26 नवंबर 2025; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       “हिमाचल में पंचायत चुनाव पर पुनर्गठन का बड़ा झटका: कैबिनेट–आयोग की सीधी टक्कर, सीमांकन की चोट से चुनाव बेहोश—6 महीने बाद होश आने के आसार” - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: रूचक राजयोग का संयोग, कई राशियों को लाभ — जानें अपना आज का भविष्यफल       हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन पर मुहर, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ मंज़ूर—पंचायत चुनाव पर संशय कायम, पढ़ें मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय       सोमवार का राशिफ़ल: 24 नवंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       सालभर की खींचतान खत्म - विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 23 नवंबर 2025; आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल      

हिमाचल

विधानसभा में गरजा विपक्ष: भाजपा विधायकों का तख्तियों संग जबरदस्त प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर.

November 27, 2025 11:42 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन माहौल उस समय गरम हो गया, जब भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां उठाकर परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने सरकार पर विकास निधि रोकने का गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर. 

धर्मशाला: (HD News);  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सरकार को कड़े संदेश के साथ घेरा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में हाथों में नारे लिखी तख्तियाँ उठाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह विधायक क्षेत्र विकास निधि (MLA Fund) और ऐच्छिक निधि जारी न करके विकास कार्यों को बाधित कर रही है। विधायकों का कहना था कि निधि रोककर सरकार जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है।

विपक्ष ने स्पष्ट मांग रखी कि विधायक निधि तुरंत जारी की जाए, ताकि चुने हुए प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कर सकें और नई परियोजनाओं को शुरू कर सकें।

इसी के साथ भाजपा विधायकों ने ट्रेजरी खोलने और पंचायत चुनाव की तिथियाँ घोषित करने की भी जोरदार मांग उठाई। विधायकों का कहना था कि सरकार बिना कारण टालमटोल कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ठप कर रही है। भाजपा का यह प्रदर्शन सत्र शुरू होने से पहले ही माहौल को गर्म कर गया, और आने वाली बहसों में विपक्ष सरकार को और घेरने की तैयारी में दिखा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

पॉक्सो केस में बड़ी राहत: विधायक हंसराज को जमानत, अदालत से बाहर निकलते ही भावुक हुए - पढ़ें पूरी खबर..

“हिमाचल में पंचायत चुनाव पर पुनर्गठन का बड़ा झटका: कैबिनेट–आयोग की सीधी टक्कर, सीमांकन की चोट से चुनाव बेहोश—6 महीने बाद होश आने के आसार” - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन पर मुहर, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ मंज़ूर—पंचायत चुनाव पर संशय कायम, पढ़ें मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय

सालभर की खींचतान खत्म - विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिया इस्तीफ़ा; कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाएँ तेज - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में फायरिंग से मचा हड़कंप: निजी विश्वविद्यालय के पास युवक ने हवा में चलाई कई गोलियां, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में गोलीकांड: कांग्रेस नेता की मौत, दो घायल - PGI रेफर, दोनों की हालत नाजुक, CCTV और फॉरेंसिक टीम करेगी गोलीकांड का पर्दाफाश - पढ़ें पूरी खबर

अर्की : लड़ोग में बिना अनुमति सड़क निर्माण का बड़ा खुलासा : 50 देवदार दफन, बाड़बंदी तबाह, नाला मलबे से जाम; ग्रामीणों में भारी रोष — जानें पूरा मामला

"नशे के खिलाफ हिमाचल की बड़ी पहल, तस्करों को मिलेगी मौत तक की सजा" - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर प्रशासनिक टकराव: DC नहीं मान रहे इलेक्शन कमीशन के आदेश, चुनाव प्रक्रिया पर विराम - बैलेट पेपर भी नहीं उठाए, पढ़ें पूरी खबर..