हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | December 24, 2025
विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश       आज का राशिफल 24 दिसंबर 2025: मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बुधदेव की कृपा से होगा धन लाभ; जानें सभी 12 राशियों का हाल       IGMC मारपीट कांड: ‘तू-तड़ाक’ कबूल, फिर भी विक्टिम बनने की कोशिश — डॉ. राघव की दरिंदगी कैमरे में कैद, देखें HD News की बेबाक रिपोर्ट - विस्तार से..       आज का राशिफल (23 दिसंबर): मकर राशि में चंद्रमा का संचार और 'त्रिग्रही योग' का प्रभाव, जानें किन 5 राशियों को होगा बंपर धन लाभ!       हिमाचल में पंचायत पुनर्गठन की कवायद तेज: कुल्लू, सोलन और कांगड़ा जिलों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना अभी शेष - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला IGMC कांड: डॉक्टर की 'हैवानियत' कैमरे में कैद, मरीज की ऑक्सीजन छीनी, फिर बरसाए थप्पड़! रक्षक की 'हैवानियत' पर सुलगा जन-आक्रोश; सस्पेंशन नहीं, अब बर्खास्तगी और जेल की मांग पर अड़े लोग - पढ़ें पूरी खबर..       IGMC शिमला में 'धरती के भगवान' की गुंडई: सांस लेने के लिए तड़पते मरीज़ पर डॉक्टर ने बरसाए थप्पड़, क्या है पूरा मामला - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का राशिफ़ल: किस्मत का सितारा चमकेगा या बढ़ेगी परेशानी ? जानें 22 दिसंबर को आपकी राशि में क्या लिखा है ..       21 दिसंबर 2025 का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल!       ​"मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल पर किया संवाद : कहा - 'बेटा ! तुम पढ़ो, तुम्हारी हर जिम्मेदारी अब सरकार की"- पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

December 24, 2025 12:55 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने क्रिसमस के पावन अवसर पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पठानियां ने कहा कि क्रिसमस का यह पावन पर्व पूरे देश सहित विश्वभर में हर्ष, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव का प्रतीक है, जो हमें प्रेम, करुणा, त्याग और निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने का महान संदेश देता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, अहिंसा, क्षमा और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। पठानियां ने आह्वान किया कि समाज में फैली नकारात्मकता, हिंसा और भेदभाव को दूर करने के लिए आपसी समझ और सहयोग बढ़ाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के उपदेशों को अपने आचरण में उतारकर ही हम एक बेहतर, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

पर्व की रौनक का ज़िक्र करते हुए पठानियां ने कहा कि इस अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगल कामना करते हैं। उन्होंने सांता क्लॉज द्वारा बच्चों को उपहार बांटने की परंपरा और युवाओं में इस त्योहार के प्रति विशेष उत्साह को आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया। अध्यक्ष ने अंत में कहा कि क्रिसमस का यह पर्व भारत की अद्भुत सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सहिष्णुता का एक सुंदर उदाहरण पेश करता है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

IGMC मारपीट कांड: ‘तू-तड़ाक’ कबूल, फिर भी विक्टिम बनने की कोशिश — डॉ. राघव की दरिंदगी कैमरे में कैद, देखें HD News की बेबाक रिपोर्ट - विस्तार से..

हिमाचल में पंचायत पुनर्गठन की कवायद तेज: कुल्लू, सोलन और कांगड़ा जिलों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना अभी शेष - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला IGMC कांड: डॉक्टर की 'हैवानियत' कैमरे में कैद, मरीज की ऑक्सीजन छीनी, फिर बरसाए थप्पड़! रक्षक की 'हैवानियत' पर सुलगा जन-आक्रोश; सस्पेंशन नहीं, अब बर्खास्तगी और जेल की मांग पर अड़े लोग - पढ़ें पूरी खबर..

IGMC शिमला में 'धरती के भगवान' की गुंडई: सांस लेने के लिए तड़पते मरीज़ पर डॉक्टर ने बरसाए थप्पड़, क्या है पूरा मामला - पढ़ें पूरी खबर..

21 दिसंबर 2025 का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल!

​"मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल पर किया संवाद : कहा - 'बेटा ! तुम पढ़ो, तुम्हारी हर जिम्मेदारी अब सरकार की"- पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल की दवा इंडस्ट्री पर सवाल: 47 दवाओं के सैंपल फेल, पैरासिटामोल से हार्ट व शुगर की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं, स्वास्थ्य से खिलवाड़ - पढ़ें पूरी खबर

HP High Court सख्त: वक्फ बोर्ड के गठन में देरी और कानून उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिस - पढ़ें पूरी खबर..

एचआरटीसी कर्मचारियों–पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक फैसले, बीओडी बैठक में बरसीं सौगातें

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: अब केवल रेहड़ी-फड़ी वाले नहीं, बल्कि दुकानों के आगे सरकारी जमीन कब्जाने वाले ‘दुकानदार’ भी नपेंगे - पढ़ें पूरी खबर..