हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

IGMC शिमला मारपीट मामला: आरोपी डॉक्टर की सेवाएं समाप्त, DMER का बड़ा एक्शन - पढ़ें पूरी खबर

December 24, 2025 09:40 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

IGMC शिमला में मरीज के साथ मारपीट के मामले ने जब पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, तब सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ का स्पष्ट संदेश देते हुए बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। वायरल वीडियो, पुलिस केस और विभागीय जांच के बाद आखिरकार आरोपी डॉक्टर पर सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह फैसला न केवल स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन की सीमा रेखा तय करता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि सफेद कोट की आड़ में किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पढ़ें विस्तार से-


शिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में मरीज के साथ हुई मारपीट के मामले में सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी डॉक्टर डॉ. राघव निरुला की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह आदेश चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER), हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, IGMC शिमला की अनुशासनात्मक जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह सामने आया कि 36 वर्षीय मरीज अर्जुन और पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला के बीच अस्पताल परिसर में झड़प हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर को पहले 22 दिसंबर 2025 को निलंबित किया गया था।

जांच के दौरान मरीज के परिजनों द्वारा डॉ. राघव निरुला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, जो फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है। वहीं, घटना से जुड़ा वीडियो क्लिप भी जांच का अहम आधार बना।सरकार द्वारा गठित जांच समिति ने सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट में पाया कि इस घटना के लिए मरीज और डॉक्टर - दोनों ही जिम्मेदार हैं। हालांकि, रिपोर्ट में डॉ. राघव निरुला को एक लोक सेवक के रूप में कदाचार, दुर्व्यवहार और रेजिडेंट डॉक्टर पॉलिसी-2025 के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया।

इन तथ्यों के आधार पर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए रेजिडेंट डॉक्टर पॉलिसी-2025 की धारा-9 के तहत डॉ. राघव निरुला की सीनियर रेजिडेंट पद से सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।

इस कार्रवाई के बाद IGMC शिमला प्रकरण में सरकार की सख्त मंशा साफ दिखाई दे रही है। प्रशासन का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में किसी भी प्रकार की हिंसा, अनुशासनहीनता और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


IGMC शिमला प्रकरण में डॉक्टर की सेवा समाप्ति यह दर्शाती है कि सरकार और प्रशासन अब ऐसे मामलों में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि ठोस और कड़ी कार्रवाई के पक्ष में हैं। यह फैसला स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन, जवाबदेही और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। साथ ही, यह मामला भविष्य के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है कि किसी भी स्तर पर हिंसा और दुर्व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यह समाचार आधिकारिक आदेश, उपलब्ध दस्तावेजों एवं प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। मामले से संबंधित पुलिस जांच एवं कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। किसी भी पक्ष की अंतिम जिम्मेदारी अथवा दोष का निर्धारण न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..