हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

कागज़ों में दौड़ी जेसीबी, ज़मीन पर सन्नाटा: शड़ी पंचायत मत्याना में RTI से लाखों की अनिमितताओं का पर्दाफाश - पढ़ें पूरी खबर

December 27, 2025 06:06 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर

ठियोग उपमंडल की शड़ी पंचायत मत्याना में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों और जिला पंचायत अधिकारी (DPO) शिमला की विभागीय जांच रिपोर्ट में कुछ कार्यों को कागजों में पूरा दिखाकर उनकी राशि का भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार खर्च और धरातल पर हुए वास्तविक कार्यों में अंतर पाया गया है, जिसके बाद संबंधित राशि की रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रकरण ने पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें विस्तार से..

शिमला/ठियोग: जिला शिमला के विकास खंड ठियोग की शड़ी पंचायत मत्याना में विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब तूल पकड़ चुका है। जिला पंचायत अधिकारी (DPO) और खंड विकास अधिकारी (BDO) की जांच रिपोर्टों ने पंचायत में सरकारी धन की बंदरबांट की पुष्टि की है। इस खुलासे के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रधान को पद से निलंबित करने और उनके पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल के समस्त कार्यों का ऑडिट करवाने की मांग प्रशासन से की है।

वित्तीय अनियमितता: ₹4.21 लाख के व्यय के विरुद्ध मात्र ₹1.66 लाख का कार्य

कार्यालय जिला पंचायत अधिकारी (DPO) शिमला की जांच रिपोर्ट (संख्या: PCH-SML(4) शड़ी मत्याना/2017-686-689) के अनुसार, लिंक रोड मरम्मत (मझोगड़ा नाला से मझोगड़ा मोहल) में भारी गड़बड़ी पाई गई है।

पंचायत ने इस कार्य पर ₹4, 21, 500 की राशि व्यय होना दर्शाया था।

कनिष्ठ अभियंता (JE) के तकनीकी मूल्यांकन में मौके पर केवल ₹1, 66, 375 का ही कार्य पाया गया।

विभाग ने पाया कि कार्य में ₹2, 55, 125 की राशि का अंतर है, जिसे अब तत्कालीन प्रधान से वसूलने (Recovery) के आदेश दिए गए हैं।

नियमों का उल्लंघन: मजदूरों के स्थान पर JCB का उपयोग

भ्रष्टाचार का यह खेल यहीं नहीं रुका; जांच में पाया गया कि जिस सोलिंग कार्य के लिए स्थानीय मजदूरों का 'मस्टरोल' लगाया जाना अनिवार्य था, उसे प्रधान ने दरकिनार कर पूरी अदायगी JCB मशीन द्वारा कार्य दर्शाकर कर दी। इसके अतिरिक्त, SDRF मद के तहत सड़क सुरक्षा दीवार (डंगा) बनाने के नाम पर भी धांधली सामने आई है। बी.डी.ओ. (BDO) ठियोग की जांच के अनुसार, ₹79, 400 की राशि बिना किसी तकनीकी मूल्यांकन (M.B.) के ही ठेकेदार को अदा कर दी गई, जबकि मौके पर आज तक उस दीवार का निर्माण ही नहीं हुआ है। कुल मिलाकर SDRF मद में ₹1, 19, 400 की राशि को वसूली योग्य और आपत्तिजनक पाया गया है।

रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है ₹18 लाख का 'एंबुलेंस रोड' प्रस्ताव

प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल तब उठा जब जांच में पाया गया कि 'मझोगड़ा नाला से मझोगड़ा गांव' तक एंबुलेंस रोड के रख-रखाव के लिए ₹18, 00, 000 का एक प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। जांच दल ने पाया कि पंचायत के आधिकारिक कार्यवाही (Proceedings) रजिस्टर में इस तरह के किसी भी प्रस्ताव का कोई उल्लेख मौजूद नहीं है। यह बिना किसी सामूहिक सहमति के लाखों रुपये के फर्जी प्रस्ताव तैयार करने की ओर इशारा करता है।

ग्रामीणों का आक्रोश और प्रशासन से गुहार

ग्रामीणों ने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बाद DPO ने प्रधान को निष्कासित किया था, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा उस आदेश को निरस्त कर उन्हें दोबारा बहाल कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि मानसून के दौरान जब सड़कें बंद हुईं, तो पंचायत ने कोई मदद नहीं की, जिसके बाद ग्रामीणों ने निजी चंदा इकट्ठा कर सड़क बहाल करवाई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी धन के दुरुपयोग पर लगाम नहीं लगाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे।

अब गेंद प्रशासन के पाले में है। शड़ी मत्याना की जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। उनकी स्पष्ट मांग है कि प्रमाणित रिकवरी तुरंत की जाए, आरोपी अमी चंद चेन्देल प्रधान को अविलंब निलंबित किया जाए और उनके पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल का गहन ऑडिट (Special Audit) करवाया जाए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पंचायत की नींव में बैठे भ्रष्ट तत्वों को बाहर नहीं किया जाता और जनता के खून-पसीने की कमाई का एक-एक पैसा वापस नहीं लिया जाता।

डिस्क्लेमर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर अंतिम प्रशासनिक या कानूनी निर्णय सक्षम अधिकारियों अथवा माननीय न्यायालय द्वारा ही लिया जाएगा। यह लेख उपलब्ध RTI दस्तावेजों, विभागीय जांच रिपोर्ट और आधिकारिक रिकॉर्ड पर आधारित है। इसमें उल्लिखित तथ्य जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज निष्कर्षों और सार्वजनिक दस्तावेजों के संदर्भ में प्रस्तुत किए गए हैं। संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने या किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है। यह रिपोर्ट किसी व्यक्ति की छवि को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनहित में सूचनात्मक और निष्पक्ष प्रस्तुति के रूप में प्रकाशित की गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..