​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

January 08, 2026 11:51 AM
ओम प्रकाश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की न्यायपालिका ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की अनदेखी और प्रशासनिक सुस्ती पर अपना "तीसरा नेत्र" खोल लिया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना की दुर्दशा और वहां तक पहुँचने वाली बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के सचिवों को व्यक्तिगत पेशी का अल्टीमेटम दे दिया है। कोर्ट की यह तल्खी यहीं नहीं रुकी; नगर निगम मेयर के कार्यकाल से जुड़े मामले में जवाब दाखिल करने में बरती गई लापरवाही पर प्रदेश सरकार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया गया है। यह खबर उन सोए हुए अधिकारियों के लिए एक बड़ी चेतावनी है, जिनकी फाइलों में तो विकास है, लेकिन धरातल पर जनता सुविधाओं के लिए तरस रही है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राजधानी शिमला के बहुचर्चित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक सुस्ती पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को स्पष्ट शब्दों में फटकार लगाई। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि अगली सुनवाई तक अस्पताल की सड़क और अन्य सुविधाओं के काम में धरातल पर ठोस प्रगति नहीं दिखी, तो प्रदेश के स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिवों को स्वयं अदालत में हाजिर होकर अपनी जवाबदेही तय करनी होगी।

अदालत के संज्ञान में यह गंभीर तथ्य लाया गया कि करोड़ों की लागत से बने इस अस्पताल तक पहुँचने की राह आज भी काँटों भरी है। शिमला के प्रमुख प्रवेश द्वारों - तारादेवी, कुफरी और नालदेहरा में कहीं भी अस्पताल की दिशा बताने वाले साइन बोर्ड या होर्डिंग्स नहीं लगे हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भटकने को मजबूर हैं। यहाँ तक कि भट्ठाकुफर से चमियाना तक की मात्र 2.4 किमी सड़क का 900 मीटर हिस्सा आज भी सिंगल लेन है। कोर्ट ने हैरानी जताते हुए पीडब्ल्यूडी और वन विभाग को निर्देश दिए कि अगली सुनवाई तक इस सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और फंड जारी करने की प्रक्रिया हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए।

अस्पताल में पार्किंग की विकराल समस्या को लेकर भी हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि जहाँ भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कम से कम 1, 000 वाहनों की पार्किंग की आवश्यकता है, वहाँ वर्तमान में मात्र 60 वाहनों की व्यवस्था ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। इस कुप्रबंधन पर पीडब्ल्यूडी सचिव से हलफनामा मांगा गया है कि वे इस समस्या का स्थायी समाधान कैसे करेंगे। इसके अलावा, मरीजों की सुगम आवाजाही के लिए आईएसबीटी और आईजीएमसी से सीधी बस सेवा शुरू करने के संबंध में HRTC के प्रबंध निदेशक से भी जवाब तलब किया गया है।

अदालत ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के भीतर चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी समयसीमा बांधी है। अस्पताल में पूर्ण रूप से संचालित ब्लड बैंक के निर्माण कार्य को 30 जून 2026 तक पूरा करने और इसके लाइसेंस की प्रक्रिया को तुरंत तेज करने के आदेश दिए गए हैं। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की गई है।

प्रशासनिक लापरवाही का एक और बड़ा नमूना तब देखने को मिला जब नगर निगम मेयर के कार्यकाल को बढ़ाने संबंधी याचिका पर जवाब देने में देरी करने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर 50 हजार रुपये का सशर्त जुर्माना लगा दिया। कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद सरकार द्वारा दाखिल जवाब अभी भी रजिस्ट्री की आपत्तियों के घेरे में है। अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि यदि दो दिन के भीतर इन तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया, तो सरकार को यह जुर्माना राशि जमा करानी होगी। इस मामले की अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य

​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..

लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले कुलदीप पठानियां, पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा - पढ़ें पूरी खबर