हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

लोकतंत्र की पाठशाला बना हिमाचल विधानसभा का ऐतिहासिक कौंसिल चैम्बर: 28 राज्यों के 'छात्र सांसदों' से रूबरू हुए अध्यक्ष कुलदीप पठानिया - देखें पूरी खबर..

January 08, 2026 05:18 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

"हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ऐतिहासिक भवन में आज देश भर के 28 राज्यों का लघु रूप नजर आया। मौका था 'छात्र संसद' के प्रतिनिधियों और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के बीच हुए खास संवाद कार्यक्रम का। करीब 100 साल पुराने इस विरासत भवन की ऐतिहासिकता से रूबरू होते हुए इन मेधावी छात्रों ने अध्यक्ष के सामने संसदीय मर्यादा, ई-विधान की चुनौतियों और संवैधानिक कानूनों पर तीखे सवाल रखे, जिनका विधानसभा अध्यक्ष ने बेहद बेबाकी और सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया।" पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ऐतिहासिक कौंसिल चैम्बर आज उस समय युवा जोश और बौद्धिक चर्चाओं से सराबोर हो उठा, जब देश के 28 राज्यों से आए 'छात्र संसद' के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट की। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के इन मेधावी छात्रों ने न केवल सदन की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों और भविष्य की चुनौतियों पर भी गंभीर संवाद किया।

गौरवशाली इतिहास का साक्षी: ₹10 लाख में बना था यह विरासत भवन :

संवाद कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छात्रों को इस ऐतिहासिक भवन के महत्व से परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि जिस 'कौंसिल चैम्बर' में वे बैठे हैं, उसका निर्माण वर्ष 1920 में शुरू हुआ था और 1925 में यह 10 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था। पठानिया ने गौरव के साथ साझा किया कि यह भवन देश की प्रथम 'राष्ट्रीय असेंबली' का गवाह रहा है, जहाँ विठ्ठलभाई पटेल ने अंग्रेज प्रतिद्वंद्वी को हराकर प्रथम निर्वाचित चेयरमैन बनने का गौरव प्राप्त किया था।

महिला मताधिकार और 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का केंद्र :

अध्यक्ष ने सदन की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसी सदन में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने और 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए थे। उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था। पठानिया ने इस तथ्य को भी रेखांकित किया कि हिमाचल विधानसभा देश की पहली 'पेपरलेस' असेंबली (4 अगस्त 2014) बनी थी, जिसका अनुसरण आज पूरा देश 'नेवा' (NeVA) प्रणाली के माध्यम से कर रहा है।

दल-बदल कानून और राजनीतिक शुचिता पर तीखे सवाल : 

बैठक के दौरान छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष से बेहद प्रासंगिक और चुनौतीपूर्ण प्रश्न पूछे। दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पठानिया ने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने और निर्वाचित प्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैसे एक अध्यक्ष के रूप में वे सदन के भीतर वैचारिक मतभेदों को दरकिनार कर निष्पक्षता से कार्यवाही का संचालन करते हैं।

ई-विधान और नेवा (NeVA) में अंतर पर चर्चा : 

डिजिटल क्रांति के दौर में हिमाचल की अग्रणी भूमिका पर चर्चा करते हुए पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ई-विधान प्रणाली में देश के अन्य राज्यों से बहुत आगे निकल चुका था। हालांकि, अब राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल इंडिया अभियान के तहत 'नेवा' (राष्ट्रीय ई-विधान प्रणाली) को अपनाया गया है। उन्होंने छात्रों को विधेयकों के पारित होने की प्रक्रिया और सदन के समय प्रबंधन की बारीकियों से भी अवगत कराया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया 'राष्ट्रहित' का मंत्र : 

छात्रों से संवाद के पश्चात, विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) के वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने भावी अधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..