आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!      

हिमाचल

28वें राष्ट्रमण्डल देशों के स्पीकरों के सम्मेलन में भाग लेंगे कुलदीप सिंह पठानियां, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ - पढ़ें पूरी खबर..

January 13, 2026 11:04 PM
Om Prakash Thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 14 से 16 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28वें राष्ट्रमण्डल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों (CSPOC) के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए विधानसभा अध्यक्ष 14 जनवरी को चण्डीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन भारतीय संसद द्वारा संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रमण्डल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों का यह सम्मेलन वर्ष 1969 में कनाडा के तत्कालीन हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर की पहल पर प्रारंभ हुआ था।

15 जनवरी को होगा उद्घाटन समारोह

सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 15 जनवरी, 2026 को प्रातः 10:30 बजे संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और वे सम्मेलन को प्रमुख संबोधन भी देंगे।

इस सम्मेलन में राष्ट्रमण्डल के 53 देशों की राष्ट्रीय संसदों के स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं। इनमें 23 द्विसदनीय संसदें और 30 एक सदनीय संसदें शामिल हैं। सम्मेलन में कुल 76 स्पीकर/पीठासीन अधिकारी तथा 71 क्लर्क/सैक्रेटरी जनरल सहभागिता करेंगे।

लोकतंत्र को मजबूत करने पर होगा मंथन

सम्मेलन में कुल 6 निर्धारित कार्यसूचियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां “लोगों की संसद को आकार देने, प्रभावी और सार्थक लोकतंत्र को बढ़ावा देने तथा लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को मजबूत करने में स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों की भूमिका” विषय पर अपना संबोधन देंगे।

इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी भाग लेंगे। यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से