हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

February 25, 2026 07:45 PM
अधिकार क्षेत्र और सियासी वर्चस्व की जंग: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने से रोकती हिमाचल पुलिस, अदालत में मामला
ओम प्रकाश ठाकुर

एआई समिट में प्रदर्शन से जुड़े मामले में हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक और सियासी घमासान छिड़ गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला (रोहड़ू) से तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लौटने के दौरान, सोलन पुलिस ने करीब 20 दिल्ली पुलिस जवानों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना की गई इस कार्रवाई से दोनों राज्यों की पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर बड़ा टकराव पैदा हो गया है। फिलहाल यह विवाद पुलिस नाके से निकलकर अदालत की चौखट और मुख्यमंत्री से लेकर विपक्ष तक के राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुख्य केंद्र बन गया है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला/सोलन। एआई समिट में प्रदर्शन को लेकर हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक टकराव सामने आया है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहे करीब 20 दिल्ली पुलिस जवानों को सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास नाके पर रोककर डिटेन कर लिया, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल तीनों कार्यकर्ता रोहड़ू (शिमला) में छिपे हुए थे और एक होटल में ठहरे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद प्रदेश से बाहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन सूचना मिलते ही सोलन पुलिस ने कालका-शिमला हाईवे पर बैरिकेडिंग कर कार्रवाई रोक दी।

कोर्ट में पेशी, अधिकारी भी पहुंचे

तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला लाकर एसीजेएम कोर्ट नंबर-2 में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला के एसपी गौरव सिंह भी अदालत पहुंचे, जबकि दिल्ली पुलिस के अधिकारी व जवान भी कोर्ट में मौजूद रहे।

संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना की गई कार्रवाई संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की होटल बुकिंग सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा थी और इसे विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है। सीएम ने प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति नरमी बरतने की बात भी कही।

भाजपा का पलटवार, सियासी आरोप तेज

विवाद ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल सदन के उपयोग पर सवाल उठाते हुए इसे “षड्यंत्र का केंद्र” न बनने देने की बात कही और ठहरने वाले लोगों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की। भाजपा ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर भी आरोप लगाए।

अदालत के चक्कर और दिनभर की तनातनी के बाद गृह मंत्रालय का दखल; यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली लौटी पुलिस

दिनभर चले इस सियासी और प्रशासनिक ड्रामे का पटाक्षेप आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के दखल के बाद हुआ। इससे पहले, दोपहर से लेकर शाम तक शिमला पुलिस, दिल्ली पुलिस के जवानों को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय के चक्कर काटती रही और तनातनी का माहौल बना रहा। हालांकि, शाम करीब 7:30 बजे इस पूरे घटनाक्रम में एक अहम मोड़ आया। गृह मंत्रालय के सीधे हस्तक्षेप के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच गतिरोध टूटा और अंततः दिल्ली पुलिस तीनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..