हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 28, 2026
चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

स्वास्थ्य

इन लोगों को हैं कोरोना संक्रमण में मौत का ज्यादा खतरा, रहें संभलकर

July 03, 2020 06:22 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर

जब से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई हैं तब से लगातार इससे संबंधित रिसर्च और स्टडी की जा रही हैं ताकि इसको समझकर इसका उचित इलाज ढूंढा जा सकें। लगातार हो रहे स्टडी से इसको लेकर नए खुलासे हुए हैं। हाल ही में खुलासा हुआ हैं कि कोरोना संक्रमण में उन लोगों को मौत का खतरा ज्यादा हैं जो तनाव ज्यादा लेते हैं। द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने इसकी जानकारी दी है। इस स्टडी में खुलासा हुआ है कि जिन कोरोना मरीजों में तनाव संबंधित एक हार्मोन का स्तर ज्यादा होता है, संक्रमण से उनकी मौत होने का जोखिम ज्यादा होता है।

लंदन के इंपीरियल कॉलेज में हुई स्टडी में खुलासा हुआ है कि कोरोना पॉजिटिव जिन मरीजों में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर सामान्य से ज्यादा पाया गया, कोरोना संक्रमण से उनकी जान जाने का खतरा ज्यादा है। मालूम हो कि कोर्टिसोल हार्मोन का सीधा संबंध तनाव से है। जब हमें तनाव होता है तो हमारी बॉडी कोर्टिसोल हार्मोन पैदा करती है। तनाव का स्तर जितना ज्यादा होगा, शरीर में कोर्टिसोल का स्तर भी उतना ही ज्यादा पाया जाएगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वस्थ लोगों के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर 100-200 nm/L होता है। वहीं, जब इंसान सो रहा होता है तो उसके शरीर में कोर्टिसोल का स्तर जीरो होता है। तनाव की स्थिति में यही स्तर सामान्य से कहीं ज्यादा बढ़ता जाता है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता है।

इस स्टडी के दौरान 535 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। इनमें से 403 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। कोरोना मरीजों में कोर्टिसोल का स्तर ज्यादा पाया गया। जिन कोरोना मरीजों में कोर्टिसोल लेवल 744 या उससे कम था, वह औसतन 36 दिनों तक सर्वाइव किए, जबकि 744 से ज्यादा कोर्टिसोल लेवल वाले मरीज 15 दिनों तक ही सर्वाइव कर पाए।

पहले के कई शोध अध्ययनों में बताया जा चुका है कि तनाव बढ़ने से कई बीमारियों का तो खतरा होता है, लेकिन इस स्टडी ने यह भी जोड़ दिया है कि अधिक तनाव लेने वाले लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान जाने का भी बड़ा खतरा है। इस अध्ययन के जरिए लोगों को कम तनाव लेने की सलाह दी गई है।

अभी हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपनी ताजा रिसर्च में इस बात की पुष्टि की है कि डेक्सामेथासोन नाजुक हालत में पहुंचे कोरोना के मरीजों में मौत का खतरा 35 फीसदी तक कम करती है। दरअसल, यह दवा भी इंसान के शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को ही कम कर के मरीजों की जान बचाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस डेक्सामेथासोन दवा की सराहना की है। यह दवा सस्ती भी है और आसानी से उपलब्ध भी है। यह एक स्टेरॉयड है, जिसका इस्तेमाल 1960 से किया जा रहा है। अस्थमा, एलर्जी और कुछ खास तरह के कैंसर आदि रोगों में इसका प्रयोग किया जाता रहा है और अब भारत में भी कोरोना मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल हो रहा है। 

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर

रोटी को बनाएं सेहत का खजाना: आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, पाचन शक्ति बढ़ाएं और पेट रखें एकदम हल्का..

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान