Thursday | October 01, 2026
नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..       सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर       मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...      

स्वास्थ्य | शिमला

पौष्टिक, शाकाहारी भोजन, स्वस्थ जीवन शैली व योगाभ्यास रखेगा कोविड-19 से सुरक्षित: डॉ राकेश पंडित

July 11, 2020 06:54 PM
डॉ राकेश पंडित

शिमला: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मानव संसाधन विकास केंद्र एवं इंडियन काउंसिल फॉर फिलासफीकल रिसर्च नई दिल्ली के तत्वावधान में बीपीएस महिला विश्वविद्यालय हरियाणा द्वारा "योग एवं जीवन शैली के माध्यम से कोविड में तनाव मुक्ति" विषय पर आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन सत्र में बोलते हुए डॉ॰ राकेश पंडित ने बताया कि नियमित योग अभ्यास, प्राणायाम, ध्यान केंद्रित श्वास-श्वास आदि के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण में तनाव, चिंता एवं अवसाद से बचा जा सकता है।

इस ऑनलाइन तरंग कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उदबोधन में "योग एवं जीवन शैली के माध्यम से कोविड में तनाव मुक्ति" विषय पर प्रतिभागियों से अपने विचार साझें किए।

राष्ट्रीय कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मैडीसिन के बोर्ड ऑफ गवर्नरस के सदस्य डॉ॰ राकेश पंडित ने बताया कि खाना पकाने में प्रयोग की जाने वाली ताजा शाक वनस्पतियों (जडी-बूटी क्यूलनरी हर्बस) के नियमित प्रयोग से कोरोना महामारी में अपनी रोगप्रतिकारक शक्ति-इम्यूनिटी को बढा कर सुरक्षित रहा जा सकता है।

पुदीना, तुलसी पत्र, कालाजीरा, अदरक, प्याज, लहसुन, हरी/लाल/काली मिर्च, अजवायन के पत्ते, कढ़ी पत्ता, सोंफ, धनिया, अनारदाना, छोटी-बडी इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी, लोंग आदि अनेकों वनस्पतियां हैं जिनका खाना पकाने में नियमित प्रयोग कर हम अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। विटामिन 'सी' की कमी को दूर करने के लिए 2-3 आंवला, निम्बू का प्रतिदिन सेवन आवश्यक है। प्रातः सूर्य की किरणों में 15-20 मिनट बैठना या टहलना विटामिन 'डी' की भरपाई करेगा, क्योंकि जिन व्यक्तियों में विटामिन सी और डी पर्याप्त मात्रा में रहती है उनको कोरोना संक्रमण का खतरा अन्य की अपेक्षा काफी कम पाया गया है।

उन्होंने ने योग पर हुए प्रमाणिक शोधों के बारे में कहा कि देश विदेश में योग पर हुऐ अनुसंधानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि 20-40 मिनट प्रतिदिन योगाभ्यास करने से हृदय की गति, सांस की गति, रक्तचाप, शारिरिक एवं मानसिक स्टिफनैस, तनाव-चिंता-निराशा, नकारात्मकता कम होती है अपितु फेफड़ों की श्वास क्षमता (वायटल कैपैस्टी) शरीर और मन का लचीलापन, प्रसन्नता-आनंद की अनुभूति, याददाश्त तथा मानसिक क्षमताओं में वृद्धि पाई गई है।

उन्होने टेक होम संदेश में कहा कि अनलॉक काल खंड में कोरोना से भयभीत होने के बजाय सतर्क होने की आवश्यकता है। अनेकों ऐसे व्यक्ति हैं जो कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद भी बिना किसी विशेष दवा के ताजा घर का पका शुद्ध, पौष्टिक एवं शाकाहारी भोजन, तुलसी आदि सामान्य औषधीय वनस्पतियों, आयुर्वेदिक काढा़ सेवन तथा समय-समय पर सरकार द्वारा सुझाए निर्देशों का पालन कर होम क्वारंटीन में रह कर कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर

रोटी को बनाएं सेहत का खजाना: आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, पाचन शक्ति बढ़ाएं और पेट रखें एकदम हल्का..

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान