हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!      

स्वास्थ्य

हाई BP के मरीज पी सकते हैं चुकंदर का जूस, ऐसे करें सेवन

February 07, 2021 01:55 PM

आज कल हाई बीपी की समस्‍या काफी लोगों को हो गई है। इसे कम करने के लिए आप बीटरूट यानी की चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह न केवल रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करता है बल्कि हाइपरटेंशन को भी कम करता है।

उच्च रक्तचाप एक आम समस्या है। बढ़ती उम्र के साथ ही बहुत से लोग इस बीमारी से प्रभावित होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचने के लिए अच्छे खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाना जरूरी होता है। विभिन्न सब्जियों और फलों का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण तत्व मिलता है। 

सर्दी के मौसम में उगने वाला चुकंदर भी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। आमतौर पर लोग इसके असामान्य स्वाद के कारण इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर प्राकृतिक रूप से न केवल रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करता है बल्कि हाइपरटेंशन को भी कम करता है। आइए जानते हैं चुकंदर का सेवन करने के तरीके। 

ऐसे कारगर है चुकंदर

उच्च रक्तचाप और हाइपरटेंशन एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। यदि समय पर इसका इलाज न कराया जाए, तो यह बदतर हो सकती है। हालांकि आहार में बदलाव करके इस स्वास्थ्य समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। चुकंदर में फाइटोकेमिकल और बीटासायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये रक्त के प्रवाह को बढ़ाने , लिवर को स्वस्थ रखने और रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं। 

क्या कहती है स्टडी

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम एक गिलास चुकंदर के रस का सेवन रक्तचाप को कम करने के लिए पर्याप्त है। उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए चुकंदर के सेवन की प्रभावकारिता से जुड़ी एक अन्य स्टडी जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित की गई। यह देखा गया कि जहां दवा द्वारा उच्च रक्तचाप नियंत्रित नहीं होता है, वहां एक गिलास चुकंदर का रस रोगियों में रक्तचाप को कम और नियंत्रित कर सकता है। हालांकि प्राकृतिक उपचार आजमाने से पहले हमेशा चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर लेना चाहिए। जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी के अनुसार, एक अन्य शोध में चुकंदर के रस और इसके एंटीऑक्सिडेंट्स के सकारात्मक प्रभाव के लक्षण पाए है। चुकंदर का रस 54 से 80 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए बहुत कारगर साबित हुआ। 

रक्तचाप के रोगियों के लिए रामबाण है चुकंदर

चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोकेमिकल और नाइट्रिक ऑक्साइड, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड हमारे शरीर द्वारा उत्पन्न एक अणु है जो पूरे शरीर में संकेतों को भेजकर कोशिकाओं को संचार करने में मदद करता है। यह आगे पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करने में मदद करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से भी सलाह जरूर लें।

 

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

रोटी को बनाएं सेहत का खजाना: आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, पाचन शक्ति बढ़ाएं और पेट रखें एकदम हल्का..

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान

अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ