शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..       🌟 आज का राशिफल: 15 दिसंबर 2025 — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल ।🌟       कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत हाल       शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम       छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं       वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | चंबा

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के मकान में लगी आग, दम घुटने से माता-पिता और दो बच्चों की मौत

March 29, 2021 02:45 PM

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह क्षेत्र के सुइला गांव में एक मकान में रविवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। मकान में दो बच्चों समेत पति और पत्नी सो रहे थे। इस घटना में घर के भीतर मौजूद 30 वर्षीय देसराज, उनकी 25 वर्षीय पत्नी डोलमा और उनके दो छोटे बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं नौ पशु भी जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब आग लगी तब भारी बारिश हो रही थी। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक दम घुटने से सबकी मौत हो चुकी थी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह प्रशासन और पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ। डीसी चंबा डीसी राणा भी सोमवार को सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। डीसी चंबा डीसी राणा ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने भी मृतकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि तीसा के सुईला गांव स्थित एक घर में आग लगने के कारण परिवार के चार सदस्यों और कुछ पशुओं की असामयिक मृत्यु की पीड़ादायक खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति शांति! 

तीसा के सुईला गांव स्थित एक घर में आग लगने के कारण परिवार के चार सदस्यों और कुछ पशुओं की असामयिक मृत्यु की पीड़ादायक खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। 

बता दें कि चंबा जिले में सुइला गांव समुद्र तल से करीब 8 हजार फीट की उंचाई पर बसा हुआ है। इसलिए बचाव दल को गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटनास्थल तक जाने के लिए वाहन योग्य सड़क नहीं है। मकान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।    

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..

कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम

छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं

वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..