हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!      

हिमाचल | हमीरपुर

वेंटिलेटर न मिलने से कोरोना संक्रमित भाजपा नेता की मौत

May 03, 2021 06:58 AM

हमीरपुर: कोविड केयर अस्पताल हमीरपुर में ऑक्सीजन युक्त वेंटिलेटर न मिलने से कोरोना संक्रमित भाजपा नेता राकेश शर्मा की मौत हो गई। वह वर्तमान में प्रदेश भाजपा व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य और मक्कड़ पंचायत के प्रधान थे। मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल में ऐसी अव्यवस्था सामने आई कि यहां वेंटिलेटर तो हैं, लेकिन अस्पताल का अपना ऑक्सीजन प्लांट अब तक शुरू नहीं हो पाया, जिससे मरीजों की जान पर बन रही है।

करीब पांच दिन पहले कोरोना होने पर राकेश ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया, लेकिन शनिवार दोपहर तबीयत बिगडने पर परिजन ने उन्हें कोविड केयर सेंटर हमीरपुर ले आए। यहां ऑक्सीजन पर रखा, लेकिन शाम तक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी। चिकित्सकों ने बताया कि हमीरपुर में 15 से अधिक वेंटिलेटर हैं, लेकिन अपना ऑक्सीजन प्लांट न होने के चलते यह काम नहीं कर सकते। इसके बाद उन्हें वहां से ले जाने के लिए चंडीगढ़ के तमाम निजी अस्पतालों से संपर्क किया, लेकिन कहीं भी बेड खाली नहीं मिले। 

आखिर में फिरोजपुर में एक अस्पताल से संपर्क कर एंबुलेंस और डॉक्टर बुलाए, जो ऊना के आसपास पहुंच थे। मरीज को अभी शिफ्ट करने की तैयारियां चल ही रही थीं कि शनिवार रात करीब दस बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि राकेश शर्मा को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उन्हें ऑक्सीजन भी दी गई। वेंटिलेटर के लिए ऑक्सीजन का फ्लो तेज चाहिए होता है, जो कि ऑक्सीजन प्लांट से सीधा पाइपलाइन से जुड़ता है। हमीरपुर में ऑक्सीजन प्लांट अभी तक चालू नहीं हुआ है।

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य अंतिम चरण में है। वेंटिलेटर स्थापित करने के लिए अस्पताल में उस तरह का आधारभूत ढांचा बनाना होता है। वर्तमान में जहां कोविड अस्पताल बनाया गया है, वहां पर सिलिंडर से ही ऑक्सीजन की व्यवस्था है। यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है, जहां पर वेंटिलेटर स्थापित किए जाएंगे।

- डॉ. रमेश चौहान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से