आज का पंचांग: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार (शिमला); जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..       "वोट चोरी" का आरोप और मंच से खड़गे के बिगड़े बोल- "मोदी का बाप भी जाएगा..."! महंगाई की मार झेल रही जनता के मुद्दों से भटका विपक्ष!       आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन       शरद पूर्णिमा विशेष पंचांग 25 अक्टूबर: आज रात चंद्रमा बरसाएगा अमृत, जानें कोजागर पूजा और चंद्र दर्शन का सटीक शुभ मुहूर्त।       आज का राशिफल 25 अक्टूबर: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना भविष्य       HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव       डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब       अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत       Gold Silver Price: 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ने किया निवेशकों का पैसा आधा; जानिए वजह और भविष्य का अनुमान       Mercury to Gold: लैब में मर्करी से सोना बनाने का दावा, सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप कंपनी ने दुनिया को चौंकाया      

हिमाचल | बिलासपुर

प्रदेश में गत सप्ताह कोविड पॉजिटिविटी दर 1.9 प्रतिशत की गई दर्ज

August 09, 2021 05:28 PM

शिमला(के.सी ठाकुर) स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में गत सप्ताह (02 से 08 अगस्त, 2021) कुल 88887 लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से इस अवधि के दौरान 1726 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि देखी गई, जो चिंताजनक है और इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1962 हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गत एक सप्ताह में कोविड पॉजिटिविटी दर 1.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 9089 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 84 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत रही। चंबा में कुल 12071 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 394 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 3.3 प्रतिशत रही, हमीरपुर में कुल 9886 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 148 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत रही, कांगड़ा में कुल 14061 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 213 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत, किन्नौर में कुल 1550 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.8 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 4044 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 87 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत रही।

लाहौल स्पीति में कुल 776 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 27 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 3.5 प्रतिशत, मंडी में कुल 5826 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 445 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 7.6 प्रतिशत रही। शिमला में कुल 8399 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 233 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.8 प्रतिशत रही।

सिरमौर में कुल 8793 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 15 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत, सोलन में कुल 6989 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 26 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.4 प्रतिशत और जिला ऊना में कुल 7403 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 41 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के मामलों में वृद्धि चिंता जनक है, इसलिए इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव

डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब

अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत

शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी

हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप

हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"

हिमाचल पर 1.20 लाख करोड़ का कर्ज! जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछे सवाल, विकास पर भी उठाई आवाज - पढ़ें पूरी ख़बर