ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..       शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल       अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री पर चला न्याय का डंडा: जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश — तत्काल FIR दर्ज करो, वरना होगी अवमानना की कार्रवाई ! पढ़ें पूरी खबर..       वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल       आज ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल: जब संकटमोचन ने पहली बार प्रभु राम के दर्शन किए, ज्येष्ठ में पहली बार हुआ था राम-हनुमान मिलन..       CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..      

हिमाचल | कुल्लू

मुख्यमंत्री ने मनाली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

December 25, 2021 05:33 PM

कुल्लू : (हिमदर्शन समाचार); मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू स्थित माल रोड़ मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव प्रीणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और विशेष रूप से कुल्लू जिला के लोग भाग्यशाली हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव था। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ष प्रीणी आते थे। उन्होंने कहा कि इस छोटे से गांव से कुछ दिनों तक पूरी सरकार चलती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विशेष कृपा से राज्य को केंद्र से उदार सहायता प्राप्त हुई है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक विरोधी भी उनके भाषण सुनने आते थे। उन्होंने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसने जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 3500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टनल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टनल ने लाहौल स्पीति जिला में विकास का नया मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन को पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राज्य सरकार की कई योजनाओं का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अटल ज्ञान केंद्र योजना को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेगी क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की कुछ पंक्तियां भी सुनाई।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इस महीने की 27 तारीख को अपने वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड, मंडी में एक विशाल सभा को संबोधित कर इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से मेगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आग्रह किया क्योंकि प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के लिए 11, 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

जय राम ठाकुर ने भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रीणी गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और प्रीणी में जंजघर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को अपने ऐच्छिक निधि से क्रिकेट और वाॅलीबाॅल किट खरीदने के लिए 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के लोग भाग्यशाली हैं कि प्रदेश से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष स्नेह रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी अटल बिहारी वाजपेयी नियमित रूप से प्रीणी का दौरा करते थे और उनका कुल्लू और प्रीणी के लोगों के साथ उनका विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मनाली में कई कविताएं लिखी थीं। उन्होंने कहा कि लगभग 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किया गया है, वास्तव में अटल बिहारी वाजपेयी को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया।

प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना आचार्य ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..

CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..

रोहड़ू के दुर्गा माता मंदिर (केवला) में चोरी की कोशिश नाकाम: गांव के युवकों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 5 लाख की चोरी: 125 साल पुरानी दुकान से पूर्व कर्मचारी ने उड़ाया कैश बॉक्स, CCTV में कैद हुई वारदात, पढ़ें पूरी खबर..

वॉट्सऐप डीपी में पाक झंडा, फेसबुक पर राष्ट्रविरोधी पोस्ट, शिमला से सामने आए दो सनसनीखेज मामले, 2 लोगों पर केस दर्ज..

गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को बड़ा आदेश: "फर्जी सायरन बजाना तुरंत बंद करें!" पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..

हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..