चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल | किन्नौर

दुःखद खबर: स्पीलो में सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक की मौके पर मौत, दो पर्यटक घायल, पढ़े पूरी खबर..

May 30, 2022 06:30 PM
फ़ोटो: सतलुज नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा गाड़ी

रिकांगपिओ : (हिमदर्शन समाचार); जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर स्पीलो के पास पिछले कल देर शाम एक इनोवा गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में दो पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार पी एच सी स्किबा में चल रहा है । मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गांव व डाकघर झांग तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप मे हुई जबकि घायलों में कमल कुमार पुत्र मस्त राम निवासी सेक्टर 14 बेस्ट चंडीगढ़ व सत्यवीर पुत्र जगराम निवासी अलकर (राजस्थान) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम चालक सत्यवीर अपने दो साथियों विनोद कुमार व कमल कुमार के साथ इनोवा गाड़ी एच आर 30 आर 4260 में पंचकुला से पूह की ओर घूमने जा रहे थे कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर स्पीलो के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग दो सो मीटर नीचे सतलुज नदी मे जा गिरी, जिससे विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई ।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को वहां से निकालकर उपचार के लिए पी एच सी स्किबा ले जाया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस हादसे में कांगड़ा जिले के एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा मृतक व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..