शनिवार का राशिफल: 19 जुलाई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन तक खूब बरसेंगे बादल, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, पढ़ें पूरी खबर       !!🍒!! राशिफल !! 🍒!! 18 जुलाई 2025; जानें आज आपके भाग्य में क्या लिखा है ? सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?       गुरुवार का राशिफ़ल: 17 जुलाई 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल : 16 जुलाई 2025; शुभता और संभावनाओं से भरा दिन! आइए जानें किस राशि के लिए क्या लेकर आया है आज का दिन..       आज का राशिफ़ल: 15 जुलाई 2025; मंगलवार का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। जानें सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा...       शिमला में शराब ठेका खुलने पर बवाल: पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       भोपाल में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में बोले पठानियां, विधायी समितियाँ विधायिकाओं की रीढ़, पढ़ें पूरी खबर..       ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ ने जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रचा इतिहास, अंडर-17 व अंडर-19 में जीते स्वर्ण पदक, पढ़ें पूरी खबर..       सावन का पहला सोमवार: कन्या, मकर समेत 6 राशियों पर शिव की कृपा दृष्टि, जानें 14 जुलाई 2025 का राशिफल      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल: मंडी में नेपाली नागरिक बनकर रह रही चीन की महिला गिरफ्तार, नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद,पढ़ें पूरी खबर..

October 26, 2022 09:53 AM
सांकेतिक फ़ोटो

मंडी: दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कॉलोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल और चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख रुपये नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं।

महिला के पास चीन का वीजा भी मिला है, जबकि भारत में वह नेपाल के वीजा से पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौर हो कि इससे पहले ज्यादातर धर्मशाला और मैक्लोडगंज में नेपाली नागरिक बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली के मजनू के टीला से गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला मजनू के टीला में भी रह रही थी। सूत्रों के अनुसार तिब्बतियन कॉलोनी चौंतड़ा में महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

30 सितंबर को चौंतड़ा में इसके पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिली थी। कालोनी में सैकड़ों तिब्बती समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में चीन की महिला के कालोनी में मिलने से तिब्बती लोगों में हड़कंप मच गया है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास चीन और नेपाल की नागरिकता से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

महिला यहां क्यों ठहरी थी, इसकी जांच की जा रही है। रविवार को पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया था, जहां से चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था। बुधवार को उसे फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस आईपीसी की धारा 420, 467, 168 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। तिब्बती समुदाय के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है।

- शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, मंडी

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन तक खूब बरसेंगे बादल, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, पढ़ें पूरी खबर

शिमला में शराब ठेका खुलने पर बवाल: पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ ने जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रचा इतिहास, अंडर-17 व अंडर-19 में जीते स्वर्ण पदक, पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : ‘माय डीड’ सेवा शुरू, जमीन की रजिस्ट्री अब होगी पेपरलेस, सिफारिशों का दौर खत्म, पढ़ें पूरी ख़बर..

Bus Accident: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर

भोपाल में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया

हिमाचल में मानसून का कहर: 10-11 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, 13 से फिर बिगड़ सकता है मौसम; सतर्क रहें, नदी-नालों से दूर रहें..

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: घाटे में चल रहे इन 14 होटलों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय, O&M मोड पर देने की मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की अस्पताल में जच्चा-बच्चा की ज़िंदगी से खिलवाड़ ! डॉक्टर गायब, नर्सों की खींचतान से गई मासूम की जान, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग, पढ़ें पूरी खबर..