हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | हमीरपुर

HPSSC पेपर लीक मामला : आयोग में सचिव पद पर रहे इस बड़े अधिकारी की हो सकती है गिरफ्तारी, विजिलेंस ने तेज की जांच, कब्जे में लिया ये रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

February 25, 2023 08:04 AM

HPSSC पेपर लीक मामला : आयोग में सचिव पद पर रहे इस बड़े अधिकारी की हो सकती है गिरफ्तारी, विजिलेंस ने तेज की जांच, कब्जे में लिया ये रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ सरकार से अभियोजन को मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। अब विजिलेंस पूर्व सचिव को आरोपी के तौर पर पूछताछ के लिए विजिलेंस थाना में तलब करेगी।

जांच में सहयोग न करने पर विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। विजिलेंस पूर्व में संबंधित एचएएस अधिकारी का मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले चुकी है।

एफएसएल से इन इलेक्ट्रिॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट भी विजिलेंस के पास पहुंच गई है। विजिलेंस लैब से आई रिपोर्ट की बारीकी से पड़ताल कर रही है। जेओए आईटी मामले में विजिलेंस ने आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाकर सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

चूंकि, भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की छंटनी, प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग और छंटनी परीक्षाओं के संचालन व स्ट्रांग रूम की देखरेख का जिम्मा आयोग के सचिव के पास ही रहता था।

इसके चलते पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव की बड़ी लापरवाही उजागर हुई थी। साथ ही जेओए आईटी के अलाव कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर का पेपर भी लीक हो चुका है। अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद पेपर लीक मामले में अब विजिलेंस अनुपूरक चार्जशीट जल्द हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी।

उधर, विजिलेंस की एएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..