त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव       शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर       धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक      

खेल

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में पीटा, 8 विकेट से जीता जोहान्सबर्ग वनडे, साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में ही प्रोटियाज गेंदबाजों की लगा दी क्लास, इतने गेंदों पर ठोक दिया अर्धशतक

December 17, 2023 07:02 PM
फ़ोटो सौर्स : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में पीटा, 8 विकेट से जीता जोहान्सबर्ग वनडे, साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में ही प्रोटियाज गेंदबाजों की लगा दी क्लास, इतने गेंदों पर ठोक दिया अर्धशतक..

भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रविवार को साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने साउथ अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 रन पर आउट किया। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए। इसके बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साई सुदर्शन का यह डेब्यू मैच था। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। साउथ अफ्रीका की टीम ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी में यह मैच खेलने उतरी थी।

साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में ही प्रोटियाज गेंदबाजों की लगा दी क्लास, इतने गेंदों पर ठोक दिया अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ साई सुदर्शन को वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। साई सुदर्शन ने इस मैच में बेहद सधी हुई पारी खेली और नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 116 रन पर ऑलआउट कर दिया और जीत के लिए मिले 117 रन के टारगेट को 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन बनाते हुए पूरा कर लिया और भारत ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।

साई सुदर्शन ने 41 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

इस मैच में भारत का पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में 23 रन के स्कोर पर गिर गया और वह 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन की सानदार साझेदारी की और इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक सिर्फ 41 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले। इस मैच में उन्होंने 43 गेंदों पर 9 विकेट की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 52 रन का योगदान टीम के लिए दिया।

वनडे डेब्यू पर भारतीय ओपनर का सर्वोच्च स्कोर

100*रन - केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे86 रन - रॉबिन उथप्पा बनाम इंग्लैंड55* रन - फैज फजल बनाम जिम्बाब्वे55* रन - साई सुदर्शन बनाम साउथ अफ्रीका

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया और केएल राहुल की कप्तानी में इस टीम ने इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। वहीं केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर प्रोटियाज को वनडे मैच में हराने में सफलता हासिल की। भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान का रहा जिन्होंने मिलकर इस मैच में 9 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 5 विकेट लिए तो वहीं आवेश खान को 4 विकेट हासिल हुए जबकि कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत

कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का रोमांच चरम पर, तनुश कोटियन और अन्य गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन से चमके युवा सितारे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की रोमांचक जंग आज, सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद क्लीन स्वीप पर नजर

ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्रालय ने उठाये कड़े कदम, खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का ऐलान

आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -

भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त

अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे

टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय

विवादों में घिरे स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे: चीनी मीम विवाद के बाद मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी