"शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले - धरने को फ्लॉप करने का षड्यंत्र, बात न बनी तो शिक्षा निदेशालय के बाहर कल से करेंगे क्रमिक अनशन" पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: वीकेंड पर सोना हुआ सस्ता या फिर बढ़ गए सोने दाम, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है आज गोल्ड का रेट       शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में होगी पशुगणना, जल्द ही तैयार होगा किसान पोर्टल, हर पशु पर 700 रुपये गोसदन को नहीं, अब किसान को देगी सरकार : चंद्र कुमार

December 21, 2023 08:00 PM
हर पशु पर 700 रुपये गोसदन को नहीं, अब किसान को देगी सरकार : चंद्र कुमार
Om Prakash Thakur

हिमाचल सरकार की पशुगणना और किसान पोर्टल की योजना से हर पशु पर 700 रुपये का समर्थन प्रदान करना किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी। जिससे स्थानीय किसानों को आर्थिक समर्थन मिलेगा और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा..


धर्मशाला : पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि गोसदन में हर गाय पर सहयोग राशि देने के बावजूद लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विचार होना चाहिए कि गोसदन आधुनिक हों। हर किसान का एक पोर्टल तैयार होगा। उसके पास दूध देने वाले और कितने बूढ़े पशु हैं, पोर्टल पर इसका हिसाब रखा जाएगा। इसे नजदीकी अस्पताल से जोड़ा जाएगा। जो 700 रुपये हर पशु पर गोसदन को दिए जा रहे हैं, अब सीधे किसान को दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जल्दी पशुगणना भी शुरू की जाएगी। जिस तरह से टैगिंग हो रही है, उसे भी बदलना होगा। एक छोटी सी कैप्सूल चिप गाय या बैल में लगाई जाएगी। पशु खुला छोड़ने पर इस चिप से मालिक, गांव और ब्लॉक का नाम मालूम होगा। इसे विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डिजाइन कर रहे हैं। फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया की ओर से मानसून सत्र में सदन में रखे संकल्प प्रस्ताव पर पशुपालन मंत्री ने शीत सत्र के तीसरे दिन वीरवार को जवाब दिया। मंत्री के जवाब पर संतोष जताते हुए उन्होंने गुरुवार को प्रस्ताव वापस ले लिया।

पशुपालन मंत्री ने कहा कि यह कुछ कदम सरकार लेने जा रही है। चुने हुए विधायकों के सुझाव भी जरूरी हैं। अगर हिमाचल में शुरू करेंगे तो बाहरी राज्यों के लिए भी अच्छा संदेश जाएगा। पंजाब और हरियाणा में भी यह बड़ी समस्या है। पशुओं की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि गाय-बैल सड़कों पर हैं। बांझ होने पर गाय सड़कों पर छोड़ दी जाती हैं। पहले यह सब धार्मिक सोच के साथ जुड़ी चीजें थीं। धार्मिक संस्थाएं बेसहारा पशुओं को लेकर जाती थीं। उन्हें चारा और आश्रय भी दिए जाते थे।

दूरदराज के क्षेत्रों में टीकाकरण ठीक से नहीं होता है। उनकी पशुपालन विभाग के वैज्ञानिकों से बात हुई है। टीकाकरण प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। अगर डॉक्टर खुद टीकाकरण करेंगे तो इस कमी को ठीक किया जा सकता है। इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाए जाने की जरूरत है। कहा कि गोवंश के मालिक को 500 से 700 रुपये तक जुर्माना का प्रावधान पंचायतों के कानून में है। नगर निकाय अधिनियम में भी 500 से 700 रुपए के जुर्माने की व्यवस्था है, मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले - धरने को फ्लॉप करने का षड्यंत्र, बात न बनी तो शिक्षा निदेशालय के बाहर कल से करेंगे क्रमिक अनशन" पढ़ें पूरी खबर..

Gold Rate Today: वीकेंड पर सोना हुआ सस्ता या फिर बढ़ गए सोने दाम, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है आज गोल्ड का रेट

हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..

जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..

चौपाल-शिमला मार्ग पर दर्दनाक हादसा: लंकडवीर मंदिर के पास खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड बोलेरो खाई में गिरी, महिला की मौत, 25 यात्री घायल – 5 की हालत नाजुक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में डीएसपी कार्यालय के नजदीक मिला शव, बदबू आने पर लगी भनक, पढ़ें पूरी खबर..

भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा: लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..