गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 10 अगस्त 2025; जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिनभर के शुभ संकेत और खास उपाय..       शनिवार का राशिफल: 09 अगस्त 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..       विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       🌞 आज का राशिफल: 08 अगस्त 2025; जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है... 🌸      

हिमाचल | शिमला

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

June 23, 2025 08:23 PM
तिब्बती जोंगसर स्कूल के विद्यार्थी विधान सभा में अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से बातचीत करते हुए।

शिमला: (HD News); 23 जून 2025; तिब्बती संस्कृति और शिक्षा से जुड़ा जोंगसर कनिष्का चौंतड़ा स्कूल, जोगिंदरनगर के 162 छात्र-छात्राओं ने आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय का दौरा किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के तहत बच्चों ने न सिर्फ विधान सभा परिसर का अवलोकन किया, बल्कि प्रत्यक्ष रूप से सदन की कार्यवाही का भी अनुभव लिया।

विधानसभा भवन में तिब्बती स्कूल के छात्र और अध्यापक कुलदीप पठानिया के साथ

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के 18 सदस्य तथा प्रधानाचार्या भी मौजूद रहीं। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि यह स्कूल एक धार्मिक संस्था 'जोंगसर मंदिर' के अधीन संचालित होता है, जहां प्राथमिक से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा दी जाती है। यहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिन्हें बौद्ध धर्म से संबंधित ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विद्यार्थियों को भारत की संसदीय प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि संसद का गठन करते हैं। उन्होंने समझाया कि संसद ही सर्वोच्च संस्था है, जो कानून बनाने, नीतियां तय करने और संविधान संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार होती है।

विधानसभा भवन में तिब्बती स्कूल के छात्र और अध्यापक कुलदीप पठानिया के साथ

पठानिया ने बताया कि संविधान में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान इसलिए किया गया है ताकि समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दल को संसद में बहुमत मिलता है, उसका नेता प्रधानमंत्री बनता है और सरकार की नीतियों को लागू करने के लिए कैबिनेट गठित की जाती है। संसद को महाभियोग के माध्यम से राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने की शक्ति भी प्राप्त है। अंत में, अध्यक्ष पठानिया ने सभी विद्यार्थियों को स्नेहाशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

गोलमाल है भई... सब गोलमाल है ! हिमाचल की इस पंचायत में घोटाला — प्रधान ने 'उड़नखटोला बाइक' से ढुला दिए 27 टन रेत-बजरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में पंचायत प्रधान का एक और कारनामा: RTI से खुलासा - एक बाइक पर टनों रेत-बजरी ढोकर फर्जी बिलों से सरकारी खजाने को लगाया चूना, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..