शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल       कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 4 जून 2025 : बुधवार के दिन सिंह वाले धनधान्य में पाएंगे वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल..       📺 ब्लैकमेलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया 'ए स्टार न्यूज़' चैनल का मालिक, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में होगी पशुगणना, जल्द ही तैयार होगा किसान पोर्टल, हर पशु पर 700 रुपये गोसदन को नहीं, अब किसान को देगी सरकार : चंद्र कुमार

December 21, 2023 08:00 PM
हर पशु पर 700 रुपये गोसदन को नहीं, अब किसान को देगी सरकार : चंद्र कुमार
Om Prakash Thakur

हिमाचल सरकार की पशुगणना और किसान पोर्टल की योजना से हर पशु पर 700 रुपये का समर्थन प्रदान करना किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी। जिससे स्थानीय किसानों को आर्थिक समर्थन मिलेगा और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा..


धर्मशाला : पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि गोसदन में हर गाय पर सहयोग राशि देने के बावजूद लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विचार होना चाहिए कि गोसदन आधुनिक हों। हर किसान का एक पोर्टल तैयार होगा। उसके पास दूध देने वाले और कितने बूढ़े पशु हैं, पोर्टल पर इसका हिसाब रखा जाएगा। इसे नजदीकी अस्पताल से जोड़ा जाएगा। जो 700 रुपये हर पशु पर गोसदन को दिए जा रहे हैं, अब सीधे किसान को दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जल्दी पशुगणना भी शुरू की जाएगी। जिस तरह से टैगिंग हो रही है, उसे भी बदलना होगा। एक छोटी सी कैप्सूल चिप गाय या बैल में लगाई जाएगी। पशु खुला छोड़ने पर इस चिप से मालिक, गांव और ब्लॉक का नाम मालूम होगा। इसे विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डिजाइन कर रहे हैं। फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया की ओर से मानसून सत्र में सदन में रखे संकल्प प्रस्ताव पर पशुपालन मंत्री ने शीत सत्र के तीसरे दिन वीरवार को जवाब दिया। मंत्री के जवाब पर संतोष जताते हुए उन्होंने गुरुवार को प्रस्ताव वापस ले लिया।

पशुपालन मंत्री ने कहा कि यह कुछ कदम सरकार लेने जा रही है। चुने हुए विधायकों के सुझाव भी जरूरी हैं। अगर हिमाचल में शुरू करेंगे तो बाहरी राज्यों के लिए भी अच्छा संदेश जाएगा। पंजाब और हरियाणा में भी यह बड़ी समस्या है। पशुओं की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि गाय-बैल सड़कों पर हैं। बांझ होने पर गाय सड़कों पर छोड़ दी जाती हैं। पहले यह सब धार्मिक सोच के साथ जुड़ी चीजें थीं। धार्मिक संस्थाएं बेसहारा पशुओं को लेकर जाती थीं। उन्हें चारा और आश्रय भी दिए जाते थे।

दूरदराज के क्षेत्रों में टीकाकरण ठीक से नहीं होता है। उनकी पशुपालन विभाग के वैज्ञानिकों से बात हुई है। टीकाकरण प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। अगर डॉक्टर खुद टीकाकरण करेंगे तो इस कमी को ठीक किया जा सकता है। इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाए जाने की जरूरत है। कहा कि गोवंश के मालिक को 500 से 700 रुपये तक जुर्माना का प्रावधान पंचायतों के कानून में है। नगर निकाय अधिनियम में भी 500 से 700 रुपए के जुर्माने की व्यवस्था है, मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..

📺 ब्लैकमेलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया 'ए स्टार न्यूज़' चैनल का मालिक, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

झारखंड विधान सभा की लोक उपक्रम समिति ने हिमाचल विधान सभा का दौरा किया, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट

"विमल नेगी मौत मामला: इंसाफ या राजनीति ? CBI जांच के बीच गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने" पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत: चिट्टे का साया फिर लील गया दो ज़िंदगियाँ ! पढ़ें पूरी खबर..