🌟 आज का राशिफल: 29 जून 2025 | जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा 🌠       हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल में लावारिस पशुओं का आतंक, सांड ने पहले दौड़ाया, फिर खेतों में पटक-पटककर मौत के घाट उतार दी बजुर्ग, एक महीने के भीतर बैल के हमले से तीसरी मौत, पढ़ें पूरी खबर..

February 22, 2024 07:16 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

हिमाचल सरकार की उदासीनता से शहर में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। बावूजद इससे निपटने के लिए सरकार कोई ठोस उपाय नहीं कर रही है। प्रदेश भर में आवारा पशुओं के उत्पात से लोगों में भय का माहौल बन हुआ है। सड़कों पर आवारा पशु घूम रहे हैं। हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिला कांगड़ा में एक महीने के भीतर बैल के हमले से जिले में तीसरी मौत हो गई है। पढ़ें विस्तार से..

कांगड़ा : (HD News);  जिले में लावारिस पशुओं के हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब बुधवार दोपहर बाद पालमपुर उपमंडल के पंचरुखी में एक 72 वर्षीय महिला को खेतों में एक सांड ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान शुक्री देवी पत्नी बांकू राम ग्राम पंचायत बदेहड़ के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार लावारिस पशु उनके खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस पर बुधवार शाम को शुक्री देवी खेतों में उसे खदेड़ने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन बैल ने महिला को दौड़ाते हुए पीछे से हमला कर दिया। इसके चलते शुक्री देवी ने खेत में ही दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि बैल के हमले से उनकी पंचायत में महिला की मौत हुई है। संबंधित परिवार बीपीएल सूची में है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने और बेसहारा पशुओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक महीने के भीतर बैल के हमले से जिले में तीसरी मौत

6 फरवरी को जिले उपमंडल जवाली के तहत ग्राम पंचायत लुधियाड़ में एक बेसहारा बैल के हमले से 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (85) पुत्र जैसी राम निवासी दरकाटी (लुधियाड़) के रूप में हुई है। वह आंगन में बैठे थे। इस दौरान बेसहारा बैल ने उन्हें पटक-पटक कर मार दिया।

24 जनवरी को पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत धनोटू में ललेहटा गांव के वन विभाग से सेवानिवृत्त जगदीप सिंह को एक बेसहारा बैल ने पटक-पटककर मार दिया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम इसका खुलासा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि जगदीप सिंह पर बेसहारा बैल ने हमला किया और सात मिनट तक बैल व्यक्ति पर प्रहार करता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में समय से पहले पहुंचा मानसून ! 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..