शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..       Akshaya Tritiya 2025: एक लाख के करीब गोल्ड ! न हों परेशान, इस अक्षय तृतीया सिर्फ 100 रुपये में खरीदे गोल्ड, जानिए कैसे ? पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 23 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान, कुछ के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

July 14, 2024 11:06 AM
Om Prakash Thakur

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं हमले में डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। वहीं ट्रंप पर हमले के बाद दुनिया भर के तमाम लीडर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।'

चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला

बता दें कि अमेरिका में दिनों चुनावी माहौल चल रहा है। इस बीच यहां के प्रमुख नेता अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी हिंसक वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया। ये फायरिंग की घटना पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई है। घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट तुरंत मंच से बाहर ले गए।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप गोली चलने के बाद वहीं पोडियम पर झुक गए। इसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें घेर लेते हैं। वायरल वीडियो में ट्रंप के कान से खून भी बहता हुआ देखा जा सकता है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, जांच की जा रही है। बटलर काउंटी के जिला अटॉर्नी रिचर्ड गोल्डिंगर ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी को मार गिराया गया है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

होली के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मियों और एक राहगीर रौंदा, 2 पुलिस जवानों सहित 3 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, चंडीगढ़ नंबर की कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक सड़क हादसा; महाकुंभ से लौट रही बस ट्रक से टकराई, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक बस हादसा: वैष्णो देवी से दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत; 17 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद ख़बर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, जो गिरा, वो दबता चला गया.. मृतकों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

नायब तहसीलदार ने अमीरों को बनाया 'गरीब' : खुलासा होने पर नायब तहसीलदार डिमोट करने के आदेश, अब बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : ट्रक-बस में भीषण टक्कर, टक्कर के बाद बस आग का गोला बनी, 41 लोग जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर..

अरविंद केजरीवाल के हारते ही सचिवालय सील, आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल फिर पीछे, सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल, पढ़ें पूरी खबर..