आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?      

देश/विदेश

दर्दनाक बस हादसा: वैष्णो देवी से दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत; 17 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

February 23, 2025 06:08 PM

वैष्णो देवी से दिल्ली जा रही बस शनिवार रात जम्मू के नगरोटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गहरी खाई में गिरी बस में चालक समेत कुल 18 लोग थे। हादसे में चालक की मौत हो गई। बाकी के सभी 17 घायल हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और जम्मू जीएमसी में भर्ती हैं। घायलों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लोग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..

जम्मू के कटरा में हादसा : माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रही एक बस बीते रोज शाम सड़क से अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि बस दिल्ली जा रही थी और यह दुर्घटना जम्मू बस स्टैंड से करीब आठ किलोमीटर दूर मांडा के पास हुई। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि एक मोड़ पर चालक ने बस पर से कंट्रोल खो दिया और बस खाई में गिर गई। इसके तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने आगे बताया कि 17 लोगों को बचाकर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर एंड इमरजेंसी सविसेज, जेकेयूटी डिजास्टर रिस्पांड फोर्स, सिविल डिफेंस के जवान शामिल हुए। जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां पर ज्यादा अंधेरा होने की वजह से यह नहीं पता चल पा रहा था कि बस में कोई यात्री फंसा हुआ तो नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ?

इस बस हादसे पर एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘मैं पीछे और पुलिसवालों ने पहले ही हमारी गाड़ी रोक दी थी। हम उधर से किसी तरह लिफ्ट लेकर यहां पर पहुंचे। आकर देखा कि यहां पर गाड़ी गिरी हुई है। पुलिस वाले यहां पर पहुंच गए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे थे।

उन्होंने लोगों को बाहर निकालकर जीएमसी पहुंचाया। पुलिसवालों का काम काबिल-ए-तारीफ है। सीआरपीएफ वाले भी यहां पर आ गए और लोगों को जीएमसी भेजा। जब मैं यहां पर पहुंचा तो ज्यादातर लोगों को निकालकर जीएमसी भेजा जा चुका था।’

दुर्घटना के सही कारणों का लगाया जा रहा है पता

इस दुर्घटना में घायल यात्री दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद और गोरखपुर के रहने वाले हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है और बस को ऊपर लाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

घायल लोगों की लिस्ट

सूचना के मुताबिक बस में चालक समेत कुल 18 लोग थे। इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में 7 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान अंजलि, नितेश, सुधीर माहेश्वरी, सुभाष, वृंदा, शुर्ति, ध्रुव, प्राची शर्मा , विनोद कुमार, कार्तिकेय त्रिपाठी, कल्याणी शर्मा, हिमांशु, श्रेया, संध्या, अक्षय, आतिश और आकांशा के तौर पर हुई है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..