🌟 साप्ताहिक राशिफल (06–12 अक्टूबर 2025): भाग्य की बड़ी करवट ! इन राशियों पर बरसेगा माँ का आशीर्वाद - पढ़ें साप्ताहिक भविष्यवाणी       Gold Price Crash: सोने-चांदी की पार्टी खत्म! निवेशकों के लिए बड़ा अलर्ट - 50% तक गिर सकते हैं भाव, जानिए क्यों और कब       मंगलवार का राशिफ़ल: 07 अक्तूबर 2025; आज इन चार राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       हिमाचल हाईकोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत: जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा ने न्यायाधीश पद की शपथ ली, समारोह में छाया गौरव और गरिमा का माहौल - पढ़ें पूरी खबर       किन्नौर के छितकुल में बर्फबारी का आगाज़, सफेद चादर में लिपटा आख़िरी गाँव; ठंड ने दी दस्तक ! - पढ़ें पूरी खबर..       सुमित ठाकुर बने पटवार-कानूनगो महासंघ सोलन के नए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में ट्रैवल ट्रैजेडी: मुंबई की महिला पर्यटक की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती - पढ़ें पूरी खबर       सोमवार का राशिफ़ल: 06 अक्टूबर 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा धन साथ, जानें दैनिक राशिफल..       🌨️ हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: ऊंची चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट       शिमला के घणाहटी में HRTC बस की ब्रेक फेल, बस में 25 लोग थे सवार, चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | कांगड़ा

स्वतन्त्रता दिवस 2024: जिस क्षेत्र से पत्नी जीती थी चुनाव, वहां पर तिरंगा फहराएंगे CM सुक्खू, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे ये लोग, प्रदेश भर से आएंगे मेहमान, पढ़ें पूरी खबर

August 15, 2024 10:02 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीरवार को जिला कांगड़ा के देहरा में आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को इस दौरान महंगाई भत्ता देने की घोषणा के आसार हैं। महिलाओं और युवाओं को केंद्रित करते हुए घोषणाएं भी होने की संभावना है। समारोह के दौरान हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और विशिष्ट सम्मान पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पढ़ें विस्तार से..

देहरा (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में मनाने का निर्णय लिया है। ब्यास के किनारे बसा देहरा और यहां के निवासी अपने यहां इस वर्ष मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day) को बड़ी उत्सुकता हैं। देहरा का शहीद भुवनेश डोगरा मैदान आजादी के जश्न के लिए पूरी तरह सज गया है। ऐसे में हाल ही में जीती पत्नी की देहरा विधानसभा सीट पर सीएम तिरंगा झंडा फहराएंगे। सीएम की पत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर (MLA Kamlesh Thakur) ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

बकौल कमलेश ठाकुर, जिला कांगड़ा के देहरा को वरीयता देते हुए मुख्यमंत्री ने इस बार यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाना क्षेत्र और यहां के लोगों के लिए गौरव और हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देहरा में कई दिनों से दिन-रात तैयारियां चल रही थी। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ अन्य सभी विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उसके अनुरूप सभी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह को कामयाब बनाने के लिए देहरा के लोगों से भारी संख्या में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आने का आग्रह किया है।

11 बजे होगा मुख्यमंत्री का आगमन

देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा ग्राउंड में सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आगमन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा. राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न सुरक्षा दलों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के नाम अपना संबोधन देंगे तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। पुरस्कार वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक नृत्य की झलक देखने को मिलेगी।

प्रदेश भर से आएंगे मेहमान

कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे। इनके साथ उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व विधायक नगरोटा बगवां रघुबीर सिंह बाली, इलाके की विधायक कमलेश ठाकुर सहित जिले के विधायक गण भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के अधिकारी भी देहरा आएंगे।

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे ये लोग

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। सिविल सर्विस अवार्ड के लिए राजस्व विभाग व डिजीटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को राज्य में रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस ) पोर्टल को विकसित करने व इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिए सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों के सचिव प्रियतू मंडल (आईएएस), राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर नियुक्त पंकज शर्मा, डेवलपर कन्सल्टेंट राकेश ठाकुर, असिस्टेंट प्रोग्रामर पवन कुमार को भी सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

प्रेरणा स्रोत अवार्ड भी दिया जाएगा

कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव खडूल से संबंध रखने वाले हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् (ई.पी.सी.एच.) के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, बिलासपुर जिले से सम्बन्ध रखने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक (डॉ.) महेश वर्मा (पद्म श्री) तथा दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को प्रेरणा स्रोत अवार्ड से मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

हिमाचल गौरव पुरस्कार

कुल्लू जिले से सम्बन्ध रखने वाले केहर सिंह ठाकुर, जिला शिमला की ठियोग तहसील के तहत जरासी गांव से संबंध रखने वाले प्रो. (डॉ.) केशव राम शर्मा और राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कौन बनेगा करोड़पति टी.वी. कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले शिमला के छठी कक्षा के विद्यार्थी अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल हाईकोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत: जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा ने न्यायाधीश पद की शपथ ली, समारोह में छाया गौरव और गरिमा का माहौल - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के छितकुल में बर्फबारी का आगाज़, सफेद चादर में लिपटा आख़िरी गाँव; ठंड ने दी दस्तक ! - पढ़ें पूरी खबर..

सुमित ठाकुर बने पटवार-कानूनगो महासंघ सोलन के नए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में ट्रैवल ट्रैजेडी: मुंबई की महिला पर्यटक की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती - पढ़ें पूरी खबर

🌨️ हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: ऊंची चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

शिमला के घणाहटी में HRTC बस की ब्रेक फेल, बस में 25 लोग थे सवार, चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा - पढ़ें पूरी खबर

अर्की से मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुरू की दूध प्रोत्साहन और परिवहन अनुदान योजना, 8000 किसानों को 3.04 करोड़ की सीधी सौगात - क्षेत्र को मिली 68.42 करोड़ की विकास परियोजनाएं

कांग्रेस ने हिमाचल में शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सिग्नेचर अभियान, 13 अक्टूबर तक एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य - पढ़ें पूरी खबर।

शिमला में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

“देवता के नाम पर अत्याचार”: कुल्लू में तहसीलदार पर हमला, बेटी बोली - “पापा को घसीटकर पीटा, षड्यंत्र पहले से रचा गया था” - पढ़ें विस्तार से