हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 17, 2025
DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन       मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

स्वतन्त्रता दिवस 2024: जिस क्षेत्र से पत्नी जीती थी चुनाव, वहां पर तिरंगा फहराएंगे CM सुक्खू, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे ये लोग, प्रदेश भर से आएंगे मेहमान, पढ़ें पूरी खबर

August 15, 2024 10:02 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीरवार को जिला कांगड़ा के देहरा में आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को इस दौरान महंगाई भत्ता देने की घोषणा के आसार हैं। महिलाओं और युवाओं को केंद्रित करते हुए घोषणाएं भी होने की संभावना है। समारोह के दौरान हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और विशिष्ट सम्मान पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पढ़ें विस्तार से..

देहरा (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में मनाने का निर्णय लिया है। ब्यास के किनारे बसा देहरा और यहां के निवासी अपने यहां इस वर्ष मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day) को बड़ी उत्सुकता हैं। देहरा का शहीद भुवनेश डोगरा मैदान आजादी के जश्न के लिए पूरी तरह सज गया है। ऐसे में हाल ही में जीती पत्नी की देहरा विधानसभा सीट पर सीएम तिरंगा झंडा फहराएंगे। सीएम की पत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर (MLA Kamlesh Thakur) ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

बकौल कमलेश ठाकुर, जिला कांगड़ा के देहरा को वरीयता देते हुए मुख्यमंत्री ने इस बार यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाना क्षेत्र और यहां के लोगों के लिए गौरव और हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देहरा में कई दिनों से दिन-रात तैयारियां चल रही थी। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ अन्य सभी विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उसके अनुरूप सभी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह को कामयाब बनाने के लिए देहरा के लोगों से भारी संख्या में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आने का आग्रह किया है।

11 बजे होगा मुख्यमंत्री का आगमन

देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा ग्राउंड में सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आगमन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा. राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न सुरक्षा दलों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के नाम अपना संबोधन देंगे तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। पुरस्कार वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक नृत्य की झलक देखने को मिलेगी।

प्रदेश भर से आएंगे मेहमान

कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे। इनके साथ उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व विधायक नगरोटा बगवां रघुबीर सिंह बाली, इलाके की विधायक कमलेश ठाकुर सहित जिले के विधायक गण भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के अधिकारी भी देहरा आएंगे।

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे ये लोग

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। सिविल सर्विस अवार्ड के लिए राजस्व विभाग व डिजीटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को राज्य में रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस ) पोर्टल को विकसित करने व इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिए सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों के सचिव प्रियतू मंडल (आईएएस), राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर नियुक्त पंकज शर्मा, डेवलपर कन्सल्टेंट राकेश ठाकुर, असिस्टेंट प्रोग्रामर पवन कुमार को भी सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

प्रेरणा स्रोत अवार्ड भी दिया जाएगा

कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव खडूल से संबंध रखने वाले हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् (ई.पी.सी.एच.) के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, बिलासपुर जिले से सम्बन्ध रखने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक (डॉ.) महेश वर्मा (पद्म श्री) तथा दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को प्रेरणा स्रोत अवार्ड से मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

हिमाचल गौरव पुरस्कार

कुल्लू जिले से सम्बन्ध रखने वाले केहर सिंह ठाकुर, जिला शिमला की ठियोग तहसील के तहत जरासी गांव से संबंध रखने वाले प्रो. (डॉ.) केशव राम शर्मा और राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कौन बनेगा करोड़पति टी.वी. कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले शिमला के छठी कक्षा के विद्यार्थी अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..