त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव       शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर       धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक      

खेल

कौन बनेगा पंजाब किंग्स का कप्तान, टीम को करना होगा बड़ा फैसला

August 26, 2024 06:57 PM

IPL 2025: शिखर धवन के रिटायरमेंट के बाद अब आईपीएल के अगले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी कौन करेगा, ये बड़ा सवाल है।

IPL 2025 Updates: आईपीएल का अगला सीजन अभी दूर है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर रोज ही कोई ना कोई खबर सामने आ जाती है। इस बीच टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी साल के आखिर में ऑक्शन भी होना है। माना जा रहा है कि जल्द ही बीसीसीआई की ओर से इसके नियम बता दिए जाएंगे, ताकि टीमें अपनी उसी हिसाब से तैयारी करें। इस बीच पंजाब किंग्स को लेकर टेंशन थोड़ी सी बढ़ी हुई है। दरअसल टीम के कप्तान रहे शिखर धवन ने अब रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, यानी टीम को अब नए कप्तान की तलाश करनी होगी।

शिखर धवन का आईपीएल खेलना मुश्किल

शिखर धवन पिछले दो सीजन से पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे थे। हालांकि आईपीएल 2024 में वे चोटिल हो गए, इसके बाद ना तो वे खेल पाए और ना ही कप्तानी कर पाए। ऐसे में सैम करन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम आखिरी चार में भी पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई थी। अब अगर शिखर धवन आईपीएल भी नहीं खेलेंगे तो फिर टीम की कमान किसके पास होगी, ये बड़ा सवाल है। वैसे तो उनके पास सैम करन के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो इस वक्त कप्तानी की जिम्मेदारी संभल सकता है, लेकिन एक तो उनका खुद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, साथ ही वे काफी महंगे भी हैं। हो सकता है कि पंजाब किंग्स इस साल के आखिर में होने वाले ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज ही कर दे।

ऑक्शन में किसी नामी खिलाड़ी को खरीदना चाहेगी पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स की पहली कोशिश यही होगी कि ऑक्शन में किसी ऐसे खिलाड़ी की खोज की जाए, जो कप्तानी की भी जिम्मेदारी संभाल सके। इसके लिए ये जरूरी होगा कि ऑक्शन से पहले टीमों को कुछ ही खिलाड़ी रिटेन करने की परमीशन दी जाए, ताकि बड़ी संख्या में बड़े खिलाड़ी नीलामी के लिए मैदान में आएं और टीम उन्हें अपने पाले में कर पाए। वैसे भी पंजाब की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने के लिए जानी और पहचानी जाती है, इसके बाद भी टीम के पास कोई आईपीएल खिताब अब तक नहीं है।

टीम का नाम बदला, लेकिन किस्मत नहीं

पंजाब किंग्स की टीम पहले ही सीजन से आईपीएल खेल रही है। टीम का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब था, जो बाद में बदल दिया गया। नाम बदलने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली और टीम पहले आईपीएल खिताब के लिए अभी तक तरस रही है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि रोहित शर्मा को पंजाब की टीम कप्तान बनाना चाहती है। पंजाब की टीम के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट संजय बांगड़ ने तो एक पोडकास्ट में यहां तक कि अगर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से रिलीज किया जाता है और वे फिर ये नीलामी के लिए आते हैं तो उन्हें खरीदने से पंजाब की टीम पीछे नहीं हटेगी। अगर रोहित शर्मा पंजाब जाते हैं तो वे कप्तान होंगे, इसमें भी कोई शक नहीं होना चाहिए। देखना होगा कि आगे क्या कुछ होता है।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत

कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का रोमांच चरम पर, तनुश कोटियन और अन्य गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन से चमके युवा सितारे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की रोमांचक जंग आज, सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद क्लीन स्वीप पर नजर

ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्रालय ने उठाये कड़े कदम, खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का ऐलान

आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -

भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त

अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे

टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय

विवादों में घिरे स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे: चीनी मीम विवाद के बाद मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी