हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन      

देश/विदेश

12 लाख लोन दिलाने के नाम पर 38 हजार के देसी मुर्गे डकार गया बैंक मैनेजर, फिर भी नही दिया लोन, पीड़ित ने दी बैंक के आगे आत्मदाह की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

December 06, 2024 11:50 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी और कोई नहीं, बल्कि बैंक का मैनेजर ही है। किसान का आरोप है कि मैनेजर ने लोन की राशि का 10 फीसदी कमीशन के रूप में एडवांस ले लिया, फिर लोन देने से इनकार कर दिया। मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर खा लिए 38 हजार के देसी मुर्गे, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर : (HD News); मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही उसने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी एडवांस ले लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने बैंक के आगे आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

मैनेजर हर शनिवार खाता था देसी मुर्गा

पीड़ित किसान ने बताया कि लोन देने के बहाने हर शनिवार को मैनेजर देसी मुर्गा खाता था। मैनेजर अब तक 38, 900 रुपए का मुर्गे खा चुका है, जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब बैंक मैनेजर मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है और न ही लोन दे रहा है। इससे वह परेशान है।

किसान को पोल्ट्री फॉर्म का व्यवसाय करने के लिए चाहिए थे 12 लाख..

बता दें कि रूपचंद मनहर एक किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआइ मस्तूरी में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन ली और लगातार हर शनिवार को देशी मुर्गे मंगाता रहा। बैंक मैनेजर 38 हजार 900 के देसी मुर्गे डकार गया लेकिन लोन फिर भी पास नही किया।  दरअसल, किसान ने पोल्ट्री फॉर्म का व्यवसाय शुरू करने लोन के लिए आवेदन किया था। लोन न मिलने पर एसडीएम से मामले की शिकायत की। मामले की कार्रवाई न होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

बैंक के सामने अत्मदाह कर लूंगा

पीड़ित रूपचंद मनहर ने कहा कि उक्त प्रबंधक के द्वारा मुझे कुल राशि वापस प्रदान नहीं किया जाता है तो मैं दिनांक 02/12/ 2024 से 06/12/ 2024 तक भूख हड़ताल में बैठेंगे इसके बाद भी मेरा उक्त राशि व लोन वापस नहीं करेगा, तो मैं 12 बजे कीटनाशक पीकर व पेट्रोल छिड़ककर बैंक के सामने आत्मदाह कर लूंगा।

इसकी जिम्मेदारी एस.बी.आई. बैंक शाखा मस्तूरी प्रबंधक सुमन कुमार चौधरी की होगी। पीड़ित रूपचंद मनहर ने एसडीएम से निवेदन करते हुए कहा कि मुझे भूख हड़ताल में जाने से पहले उक्त राशि एवं लोन दिलाई जाए।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद ख़बर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, जो गिरा, वो दबता चला गया.. मृतकों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

नायब तहसीलदार ने अमीरों को बनाया 'गरीब' : खुलासा होने पर नायब तहसीलदार डिमोट करने के आदेश, अब बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : ट्रक-बस में भीषण टक्कर, टक्कर के बाद बस आग का गोला बनी, 41 लोग जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर..

अरविंद केजरीवाल के हारते ही सचिवालय सील, आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल फिर पीछे, सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल, पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिज़ल्ट: रुझानों में भाजपा को बहुमत, 50 सीटों पर आगे; केजरीवाल-आतिशी पीछे, सिसोदिया को बढ़त.. पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत, 40 शव बरामद, ट्रम्प बोले- हादसे के लिए ओबामा-बाइडेन की नीतियां जिम्मेदार, पढ़ें पूरी खबर..

World Top 5: ईरान की सर्वोच्‍च अदालत में गोलीबारी, दो जजों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : 27 लोगों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल, कईयों की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर...