आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल      

खेल

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

March 16, 2025 06:18 PM

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 13 साल पहले आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे किए थे। सचिन को संन्यास लिए अब लंबा समय हो गया है, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड अभी भी सलामत है। सचिन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने करियर में टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं।

शतकों के मामले में सबसे आगे हैं सचिन

सचिन के अलावा भारत के विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली अब तक अपने करियर में 82 शतक लगा चुके हैं, लेकिन वह भी सचिन से काफी पीछे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम 71 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। कोहली भले ही वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं, लेकिन ओवरऑल अभी सचिन से पीछे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी उपलब्धि

सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने की उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान हासिल की थी। 16 मार्च 2012 को मीरपुर में खेले गए इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रन बनाए थे जिससे भारत पांच विकेट पर 289 रन बनाने में सफल रहा था। भारत ने हालांकि वो मैच पांच विकेट से गंवाया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन की इस उपलब्धि को याद किया।

नवंबर 2013 में लिया था संन्यास

सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय हो चला है, लेकिन अभी भी जब कभी उनकी झलक दिख जाती है तो पूरा स्टेडियम 'सचिन... सचिन'... के शोर से गूंज उठता है। सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम

पाकिस्तान को हार के बाद लगा एक और करारा झटका, ICC ने सुनाई ये सजा