हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....      

हिमाचल | सोलन

रामशहर में कुएं में मिला लापता मजदूर, 27 मार्च से था लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

April 03, 2025 07:07 AM

सोलन: उपमंडल नालागढ़ की तहसील रामशहर के शिमला मार्ग ढोली चौक के पास स्थित एक कुएं में 32 वर्षीय प्रवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रूप गब्बर यादव (32), पुत्र सुकई यादव, केशव नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो रामशहर में लंबे समय से मजदूरी का काम करता था और 27 मार्च को दिहाड़ी लगाने के बाद लापता हो गया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जाँच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

जानकारी के अनुसार, चलते रामशहर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को जब कुछ बच्चे कुएं से पानी पी रहे थे, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरते हुए देखा। बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की।

शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए मृतके के भाई रमन का कहना है कि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके भाई की कुएं में मौत हो चुकी है मृतक के भाई का कहना है कि वह शराब का सेवन जरूर कर्ता था लेकिन वह कभी भी आत्म हत्या नही कर सकता था।

स्थानीय दुकानदार श्याम कुमार ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गब्बर यादव की हत्या की गई होगी। दुकानदार ने कहा, "शव के मुंह और शरीर से खून बह रहा था, जिससे लगता है कि इसे मारकर कुएं में फेंका गया होगा।"

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी गहन जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है, और लोग पुलिस से जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की मांग कर रहे हैं।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को एक प्रवासी मजदूर का शव रामशहर के पास कुएं से बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जाँच शुरू कर दी गई है और पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में समय से पहले पहुंचा मानसून ! 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..