हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....      

हिमाचल | सोलन

Solan News: महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईटीआई नालागढ़ का मामला, पढ़ें पूरी खबर..

April 17, 2025 04:15 PM
सांकेतिक फ़ोटो

आईटीआई नालागढ़ में एक महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाए हैं कि पिछले कुछ समय से उन्हें बिना काम से ऑफिस में बुलाया जाता है। आरोप लगाए कि जब प्रधानाचार्य का ऑफर स्वीकार नहीं किया तो उसे उस दिन से प्रताड़ित किया जाने लगा।

सोलन: आईटीआई नालागढ़ की एक महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने विभाग की योजना उत्पीड़न कमेटी को इसकी शिकायत की है। शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि वह नालागढ़ माॅडल आईटीआई में ट्रेनर है। पिछले कुछ समय से उन्हें बिना काम से ऑफिस में बुलाया जाता है।

आरोप लगाए कि जब प्रधानाचार्य का ऑफर स्वीकार नहीं किया तो उसे उस दिन से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका कांट्रेक्ट रद्द करने और उसे नौकरी से निकालने की धमकियां भी मिलने लगी। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से भी की गई। विभाग की महिला उत्पीड़न कमेटी की ओर से 22 अप्रैल को इसकी सुनवाई रखी गई है।

उधर, संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह केवल उन्हें बदनाम करने की साजिश है। फरवरी में संस्थान के चार कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र को लेकर भी संशय है। इस महिला कर्मचारी के लेक्चर भी शॉर्ट हैं। जब इन कर्मचारियों को यह पता चला कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी है तो उन्होंने रिकॉर्ड में पहले टेंपरिंग की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।

उसके बाद यह रिकॉर्ड फाड़ दिया गया और सुबूत मिटाने का प्रयास किया गया। अपने ऊपर कार्रवाई की तलवार लटके देख उनकी कई जगह पर उत्पीड़न की शिकायत भेज दी। उन्होंने किसी के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया है। अब इस मामले में ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इसकी सुनवाई 22 अप्रैल को है, जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में समय से पहले पहुंचा मानसून ! 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..