भरमौर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दोनों सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..       पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..       विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..       ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..      

हिमाचल

चम्बा: शिरवास के पास पलटी पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

April 29, 2025 09:03 PM

चम्बा: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक पिकअप जीप (एचपी 73ए-3864) अनियंत्रित होकर शिरवास के पास सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के समय जीप में करीब 35 लोग सवार थे, जो किहार से लंगेरा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही पिकअप शिरवास के समीप पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जीप पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रशासन पर फौरी राहत न देने का आरोप

घटना के बाद प्रशासन की ओर से त्वरित राहत राशि न मिलने को लेकर स्थानीय लोगों और पीड़ितों में रोष व्याप्त है। पूर्व पंचायत अध्यक्ष डीएस पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की मांग की। नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने घायलों की सूची तैयार कर ली है और उन्हें बुधवार को अस्पताल में जाकर फौरी राहत राशि प्रदान की जाएगी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है कि पुलिस थाना किहार में वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे में घायल लोगों की सूची:

घायलों में अमरो (कशीरी), रिया देवी (घुडेई), मुकेश (कशीरी), उत्तम (जंदराई), ओम प्रकाश (गरेली), अशोक कुमार (जंदराई), मनोज कुमार (गगल), तिलक राज (जंदराई), मान सिंह (चोईनंडी), हंसराज (भसुआ), रीता (गगल), निशा कुमारी (गगल), जय सिंह (गगल), पूजा देवी (कशीरी), गीता (गगल), बबीता (गगल), कांता (गगल), भारती (गगल), बॉबी (भसुआ), हंसराज (उछानू), सन्नी (गंहेत्रा), विजय कुमार (गरेली), दरुण शर्मा (चाउइंडी), और जय सिंह शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

भरमौर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दोनों सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.

पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..

विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..

CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..