ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..       शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल       अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री पर चला न्याय का डंडा: जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश — तत्काल FIR दर्ज करो, वरना होगी अवमानना की कार्रवाई ! पढ़ें पूरी खबर..       वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल       आज ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल: जब संकटमोचन ने पहली बार प्रभु राम के दर्शन किए, ज्येष्ठ में पहली बार हुआ था राम-हनुमान मिलन..       CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..      

हिमाचल

चम्बा: शिरवास के पास पलटी पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

April 29, 2025 09:03 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

चम्बा: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक पिकअप जीप (एचपी 73ए-3864) अनियंत्रित होकर शिरवास के पास सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के समय जीप में करीब 35 लोग सवार थे, जो किहार से लंगेरा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही पिकअप शिरवास के समीप पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जीप पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रशासन पर फौरी राहत न देने का आरोप

घटना के बाद प्रशासन की ओर से त्वरित राहत राशि न मिलने को लेकर स्थानीय लोगों और पीड़ितों में रोष व्याप्त है। पूर्व पंचायत अध्यक्ष डीएस पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की मांग की। नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने घायलों की सूची तैयार कर ली है और उन्हें बुधवार को अस्पताल में जाकर फौरी राहत राशि प्रदान की जाएगी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है कि पुलिस थाना किहार में वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे में घायल लोगों की सूची:

घायलों में अमरो (कशीरी), रिया देवी (घुडेई), मुकेश (कशीरी), उत्तम (जंदराई), ओम प्रकाश (गरेली), अशोक कुमार (जंदराई), मनोज कुमार (गगल), तिलक राज (जंदराई), मान सिंह (चोईनंडी), हंसराज (भसुआ), रीता (गगल), निशा कुमारी (गगल), जय सिंह (गगल), पूजा देवी (कशीरी), गीता (गगल), बबीता (गगल), कांता (गगल), भारती (गगल), बॉबी (भसुआ), हंसराज (उछानू), सन्नी (गंहेत्रा), विजय कुमार (गरेली), दरुण शर्मा (चाउइंडी), और जय सिंह शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..

CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..

रोहड़ू के दुर्गा माता मंदिर (केवला) में चोरी की कोशिश नाकाम: गांव के युवकों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 5 लाख की चोरी: 125 साल पुरानी दुकान से पूर्व कर्मचारी ने उड़ाया कैश बॉक्स, CCTV में कैद हुई वारदात, पढ़ें पूरी खबर..

वॉट्सऐप डीपी में पाक झंडा, फेसबुक पर राष्ट्रविरोधी पोस्ट, शिमला से सामने आए दो सनसनीखेज मामले, 2 लोगों पर केस दर्ज..

गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को बड़ा आदेश: "फर्जी सायरन बजाना तुरंत बंद करें!" पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..

हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..